Shahid Kapoor Quits Anees Bazmee Film: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी दमदार परफॉरमेंस से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक्टर की हर फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उनकी लेटेस्ट अपकमिंग मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शाहिद कपूर जल्द ही डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की फिल्म में नजर आने वाले थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसके बाद एक्टर के फैंस का दिल टूट जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर ने अब अनीस बज्मी की फिल्म बीच में ही छोड़ दी है।
यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने फुल बॉडी सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस का स्टाइलिश अंदाज़ देख फैंस भी हुए दंग
शाहिद कपूर ने छोड़ी फिल्म?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद कपूर डायरेक्टर अनीस बज्मी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में काम करने वाले थे जिसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के होने की भी खबरें सामने आ रही थी। फिल्म में ये दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते लेकिन अब पता चल है कि शाहिद कपूर ने अचानक इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया है। लेकिन इसके पीछे क्या वजह है अब इसे लेकर भी खुलासा हो गया है। एक्टर के इस फिल्म से दूर जाने की वजह अब रिवील हो गई।
Image Credit: Google
अनीस बज्मी ने किया खुलासा
ऐसा सुनने में आया है कि शाहिद कपूर और अनीस बज्मी के बीच कुछ अनबन चल रही है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव के चलते ही शाहिद ने ये कदम उठाया है। इस कारण में कितनी सच्चाई है अभी इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हालांकि, अब अनीस बज्मी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ये कंफर्म कर दिया है कि वो शाहिद के साथ ये फिल्म नहीं बना रहे हैं। मगर उन्होंने अपने और शाहिद कपूर के बीच चल रही टेंशन पर चुप्पी बनाई हुई है। ऐसे में फैंस के मन में अब ये सवाल उठ रहा है कि इस फिल्म का क्या होगा। क्या ये फिल्म हमेशा के लिए बंद हो जाएगी?
क्या रुक जाएगी फिल्म?
तो खुद डायरेक्टर ने इस पर रिएक्ट करते हुए फैंस के सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। अनीस बज्मी ने साफ कहा है कि वो इस स्क्रिप्ट को अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। अब वो किसी दूसरे एक्टर की तलाश करेंगे और उसके साथ इस फिल्म पर आगे काम शुरू करेंगे। वैसे भी डायरेक्टर अभी शाहिद की इस फिल्म को लेकर जरा भी टेंशन में नहीं हैं क्योंकि इस वक्त उनका फोकस ‘भूल भुलैया 3’ (Bhool Bhulaiyaa 3) पर बना हुआ है। जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल फ्लोर पर आ जाएगी।
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 hr agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines