Shahid-Mira Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। शाहिद और मीरा की शादी की सालगिरह को आज 9 साल हो गए हैं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। चलिए हम उस पल को दोबारा याद करते हैं जब शाहिद ने बताया था कि उनकी बेटी मीशा के जन्म के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने ससुर से माफी मांगी थी।
इंटरव्यू में शाहिद का खुलासा
शाहिद कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब बेटी मीशा का जन्म हो रहा था, तो वो काफी डर गए थे। उनसे इस इंटरव्यू में अपनी बेटी के जन्म पर रिएक्शन के बारे में पूछा गया था। शाहिद कपूर ने इस बात का जिक्र किया कि जब उनकी बेटी मीशा कपूर का जन्म हुआ तो बहुत खुश थे लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वो उसी वक्त बहुत डर गए थे। उन्होंने कहा- मैंने सबसे पहला काम ये किया कि तुरंत मीरा के पापा को फोन मिलाया और कहा कि पापा अगर शादी के दौरान मैंने जरा भी परेशान किया हो या फिर आपको मेरी वजह से जरा भी परेशानी हुई हो तो मुझे माफ कर दीजिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: ‘मसाज’ पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ की ‘डबल गेम’ का पर्दाफाश, साई की दोस्त ने किए बड़े खुलासे
इमोशनल हो गए थे शाहिद
शाहिद ने आगे कहा कि अब मुझे समझ आया है कि एक बेटी का आपकी जिंदगी में होने कितना खास महसूस कराता है। मुझे समझ आ गया कि मेरी भी अब एक बेटी है उसकी भी एक दिन शादी होगी और सच बोलूं तो उस पल मेरी आंखों के सामने जिंदगी के अगले 30 साल आने लगे थे जब मेरी बेटी मीशा की भी एक दिन शादी होगी।
शाहिद ने आगे बात करते हुए कहा था कि एक बेटी का होना वाकई एक अद्भुत फीलिंग है। ये आपको बहुत खास फील कराता है। शाहिद कपूर और मीरा हमेशा से ही एक बेटी चाहते थे।
शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें मीशा कपूर का जन्म 26 अगस्त 2016 को हुआ था। वहीं शाहिद और मीरा ने बेटे जैन का स्वागत 5 सितंबर 2018 को किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर की आने वालीं फिल्मों में ‘देवा’ और ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज’ हैं, साथ ही सीरीज़ ‘फर्जी’ का दूसरा सीजन भी है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Movies Postponed: 2024 की 5 फिल्में, जिनकी टल गई रिलीज डेट, जानें खास वजह
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
50 mins agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
1 hr ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
4 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
5 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
10 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
11 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
12 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
14 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines