हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या 'एनिमल पार्क' में दिखेगी कबीर सिंह और Ranbir Kapoor की जोड़ी? शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Shahid Kapoor in Animal Park: एनिमल पार्क में रणबीर कपूर के साथ शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आ सकते हैं। अब शाहिद ने इसको लेकर खुलकर बात की है।

विज्ञापन
pic credit-news 24 shahid kapoor in animal park?

Shahid Kapoor in Animal Park: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ को बहुत पसंद किया गया था। रणबीर ने फिल्म में रणविजय सिंह का किरदार निभाया था। अब इसके बाद फैंस को इसके दूसरे पार्ट  ‘एनिमल पार्क‘ का बेहद इंतजार है। इसे लेकर हाल ही में एक अपडेट सामने आया था। जिसमें बताया गया था कि फिल्म की शूटिंग साल 2025 से शुरू होगी। वहीं अब फिल्म की कास्ट को लेकर एक जानकारी सामने आई है। जिसमें बताया गया है कि शाहिद कपूर भी इस फिल्म में काम कर सकते हैं। अब शाहिद कपूर ने फिल्म को लेकर क्या कहा है। इसके बारे में हम आपको आगे बताते हैं।

शाहिद का जवाब

बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने अपने विचार शेयर किए हैं। शाहिद ने कहा, मेरी इस फिल्म में काम करने की संभावना बहुत कम है। जब उनसे फिल्म में रणबीर के साथ उनके क्रॉसओवर को लेकर सवाल किया गया है। इसके जवाब में शाहिद कपूर कहते हैं, अगर हम दोनों साथ में कोई फिल्म करेंगे तो ये बहुत अच्छा होगा। लेकिन यूनिवर्स बहुत अलग हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Ranbir Kapoor ने Bhansali के सामने रखी ये 3 बड़ी शर्ते

शाहिद कपूर ने जाहिर की चिंता

विज्ञापन

शाहिद आगे कहते हैं, ऐसा हुआ तो ये बहुत अच्छी बात है, लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है और आसान  भी नहीं है। अपनी चिंता जाहिर करते हुए शाहिद आगे कहते हैं, क्या ये प्रैक्टकली पॉसिबल है? साथ ही क्या ये करने लायक है। लेकिन मेरे मन में इसको लेकर कई सारे सवाल हैं, जैसे कि इसे लिखेगा कौन? और ये कब बनेगी। शाहिद कहते हैं, कई सारी और भी चीजें होती हैं, जिन्हें फिल्म बनाने से पहले सोचना पड़ता है। खैर एनिमल पार्क में शाहिद नजर आ सकते हैं कि नहीं इसको लेकर अभी कुछ साफ नहीं किया जा सकता। फिलहाल शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के प्रमोशन में बिजी हैं। ये 9 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी। इसमें शाहिद और कृति सेनन की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola