Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर जल्दी ही शाहिद कपूर की इस फिल्म की एंट्री हो जाएगी। फिल्म रिलीज होने वाली है, तो जाहिर है कि शाहिद भी इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं और खूब बिजी चल रहे हैं। हाल ही में शाहिद ने एक पॉडकास्ट में खुद से जुड़ी कई चीजों पर बात की और उसी दौरान शाहिद ने कहा कि ‘साइडलाइन’ यानी आउटसाइडर होने पर भी बात की और इसी से सालों पुराना एक किस्सा भी फिर से सुर्खियों में आ गया।
शाहिद कपूर ने की बात
दरअसल, हाल ही में शाहिद कपूर, Raj Shamani के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान शाहिद ने बताया कि मुझे ऐसा फील हुआ कि मैं लेसर हूं और मुझे ऐसा महसूस कराया गया। शाहिद ने बताया कि उन्हें आउटसाइडर के जैसे फील कराया गया। वैसे तो शाहिद ने इस दौरान किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने कहा कि ‘कबीर सिंह’ से पहले उनके साथ ऐसा हुआ था।
फिल्म ‘कबीर सिंह’
शाहिद ने बताया कि उस दौरान उन्हें लगता था कि वो बाकी लोगों से कम हैं और उस वक्त उन्हें एक ऐसी सिचुएशन में डाल दिया गया, जहां उन्हें लगा कि वो लेसर हैं और वो इस बात को कभी नहीं मानेंगे। गौरतलब है कि फिल्म ‘कबीर सिंह’ से पहले शाहिद कपूर की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर हर कोई दीपिका और रणवीर की फिल्म को ही निशाना बना रहा है।
Shahid Kapoor
संजय लीला भंसाली ने किया अपमान?
इतना ही नहीं बल्कि रेडिट पर तो एक यूजर ने ये भी दावा किया कि शाहिद को सेकेंडरी शॉट्स संभालने के लिए छोड़ दिया गया था। इसके अलावा यूजर ने ये भी कहा कि जब शाहिद ने अपनी बात रखी तो निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उनकी बात नहीं सुनी कथित तौर पर उनका अपमान भी किया। यूजर ने लिखा कि शाहिद शॉट्स देते हुए अगर कुछ कह भी रहे हैं, तो निर्देशक उनकी बात नहीं सुनते थे और उन्होंने शाहिद का अपमान किया।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
हालांकि, ना तो यूजर और ना ही शाहिद ने इस बात को कहा है कि संजय लीला भंसाली ने उनका अपमान किया था। ये अटकलें बस सोशल मीडिया पर लगाई जा रही है। बता दें कि सालों पहले शाहिद ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें आउटसाइडर के जैसे फील हो रहा था और अभी भी शाहिद ने यही कहा है, लेकिन उन्होंने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया है।
यह भी पढ़ें- क्या Hania Aamir के साथ रहने पाकिस्तान पहुंचीं Rakhi Sawant? बोलीं- अब वहीं करूंगी काम
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
10 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
11 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines