Deva Advance Booking Collection: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने ‘देवा’ की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है। इस बात की जानकारी खुद शाहिद ने एक पोस्ट के जरिए दी है। ‘देवा’ के ट्रेलर और गानों ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोग इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर और जानते हैं कि शाहिद कपूर की ये फिल्म ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन कर पाती है?
देवा की एडवांस बुकिंग
शाहिद कपूर की ‘देवा’ ने रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कलेक्शन करना शुरू कर दिया है। Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक इसने देशभर में 9282 टिकटों की प्री सेल कर ली है। वहीं ब्लॉक सीट के साथ 5851815 टिकट बेचे हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अभी तक 19.41 लाख रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीट के साथ कमाई 58.52 लाख के पार हो चुकी है। हालांकि ‘देवा’ की रिलीज में अभी एक दिन बाकी है। ऐसे में कलेक्शन बढ़ने की पूरी उम्मीद है।
बता दें कि शाहिद कपूर ने ‘देवा’ में पुलिसवाले का किरदार निभाया है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें उनका धाकड़ अवतार देखकर फैंस भी फिल्म को देखने के लिए बेताब हो गए हैं। एक्शन सीन भी काफी जबरदस्त लग रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी मौजूद हैं। दोनों की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर पहली बार नजर आएगी।
ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर की ‘देवा’ ओपनिंग डे पर 6 से 7 करोड़ के बीच ओपनिंग ले सकती है। फिल्म की शुरुआत सिंगल डिजिट के साथ हो सकती है। हालांकि ये सिर्फ अनुमान है और बाद में आंकड़ा बढ़ भी सकता है। अब देखना होगा कि शाहिद कपूर की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है?
आखिरी बार इस फिल्म में आए नजर
शाहिद कपूर को आखिरी बार पिछले साल फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। इस फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 6.7 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली थी। वहीं दुनियाभर में इसने 139 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पूरे एक साल के बाद एक्टर अपनी अगली फिल्म के साथ फिल्मी पर्दे पर धमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines