बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने हाल ही में अपने 60वें बर्थडे का जश्न बनाया है। इस दौरान उनके साथ किंग खान और भाईजान भी नजर आए थे। इन तीनों का प्यार देख फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। वहीं, अब आमिर खान की बातें सभी को चौंका सकती हैं। आमिर ने अब एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि जब उन्हें ‘दंगल’ का ऑफर मिला था, तो उनके दिमाग में क्या ख्याल आए थे? आमिर को लगा कि ‘दंगल’ के डायरेक्टर नितिश तिवारी के साथ मिलकर शाहरुख और सलमान उनका करियर खत्म करना चाहते हैं।
शाहरुख और सलमान ने की थी आमिर का करियर तबाह करनी की प्लानिंग?
आपको बता दें, ‘दंगल’ आमिर खान के करियर की बड़ी हिट रही है, जिसने वर्ल्ड वाइड 2200 करोड़ का कलेक्शन किया है। जब इस फिल्म की कहानी डायरेक्टर ने आमिर को सुनाई और उन्हें 55 साल के महावीर फोगाट का रोल ऑफर किया तो एक्टर को लगा कि ये शाहरुख और सलमान की प्लानिंग है ताकि उनका करियर बर्बाद हो जाए। आमिर खान को उस दौरान ‘दंगल’ की कहानी तो बहुत पसंद आई थी, लेकिन दिमाग में खान राइवलरी ही चल रही थी। इसके पीछे क्या वजह थी? आमिर ने वो भी रिवील की है।
क्या शाहरुख ने भेजा आमिर के पास ‘दंगल’ का ऑफर?
आमिर खान ने बताया कि इस कहानी को सुनने से पहले वो ‘धूम 3’ करके हटे ही थे। उनका बॉडी फैट 6-7 था और उन्हें 4 बच्चों के पिता महावीर फोगाट जो 55 साल के थे उनका किरदार मिला। इस फिल्म के लिए आमिर को वजन भी बढ़ाना था, जिसके बाद फिटनेस से उसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं रहता। ऐसे में आमिर को लगा कि नितेश तिवारी को हो ना हो शाहरुख ने ही उनके पास भेजा होगा। दोनों खान ने मिलकर ये साजिश भरा प्लान बनाया होगा कि एक बार आमिर राजी हो जाएं तो उनका करियर ओवर।
‘दंगल’ को क्या सालों तक लटकाना चाहते थे आमिर खान?
ये सब सोचने के बावजूद आमिर फिल्म को मना नहीं कर पाए क्योंकि आमिर को ‘दंगल’ की कहानी बेहद पसंद आ गई थी। ऐसे में एक्टर ने नितेश तिवारी के साथ चालाकी दिखाई और फिल्म को 10-15 साल बाद करने की डिमांड रख दी। डायरेक्टर ने आमिर की इस शर्त को भी मंजूर कर लिया। आमिर ने रिवील किया है कि वो फिल्म को इसलिए डिले करना चाहते थे क्योंकि जब उन्हें 55 साल के महावीर फोगाट का रोल ऑफर हुआ तो वो खुद भी लगभग उसी उम्र के थे। उनके भी 3 बच्चे थे। ऐसे में आमिर को लगा कि इस फिल्म से उनकी लाइफ की रियलिटी भी बाहर आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: 5 साल के बेटे की मौत, 15 साल बाद बीवी से तलाक; एक हादसे से टूटा बॉलीवुड का खूंखार विलेन
क्यों बदला आमिर खान का फैसला?
हालांकि, जब इस फिल्म की कहानी उनके दिमाग से नहीं निकली, तो आमिर ने डायरेक्टर को कुछ दिनों बाद ही फिल्म शुरू करने के लिए कह दिया। आमिर खान ने ये भी कबूला है कि शाहरुख, सलमान और उनके कॉम्पटीशन, राइवलरी और लड़ाई की कहानियां सच थीं। हालांकि, अब ये तीनों एक साथ काम करने को तैयार हैं। आमिर ने बताया कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में उन्हें लास्ट मिनट पर फोन कर कहा गया था कि शाहरुख और सलमान परफॉर्म कर रहे हैं, क्या वो भी इसमें शामिल होंगे? आमिर ने इसके लिए हामी भर दी थी और तीनों ने साथ में करीब आधे घंटे बैठकर इस परफॉरमेंस की तैयारी की। इसके बाद आमिर को अहसास हुआ कि सलमान और शाहरुख के साथ वो अब किसी फिल्म में भी काम कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
7 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
9 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
10 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
16 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines