Dunki First Review Out: बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के लिए यह साल काफी शानदार और बेहतरीन साबित हुआ। ऐसा पहली बार हुआ है, जब किंग खान की तीन बड़ी फिल्में एक ही साल के अंदर रिलीज हुई हैं और ब्लॉकबस्टर रहीं। हालांकि, उनकी ‘पठान’ (Pathaan) और ‘जवान’ (Jawan) के बाद उनकी तीसरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है, जो ‘3 इडियट्स’, ‘संजू’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी ‘डंकी’ (Dunki) है।
फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से वेट कर रहे हैं, जिसके 5 ड्रॉप रिलीज किए जा चुके हैं। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, इसी बीच फिल्म का ‘पहला रिव्यू’ (Dunki First Review Out) सामने आ चुका है, जिसमें इस बात का खुलासा हो चुका है कि SRK की यह फिल्म अपनी पहली दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?
क्या कहता है Dunki का ‘पहला रिव्यू’?
हाल ही में, मनोरंजन पोर्टल मूवी हब ने अपने ट्विटर हैंडल पर शाहरुख खान और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ का पहला रिव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। साथ ही मनोरंजन पोर्टल मूवी हब ने फिल्म का एक ड्रॉप भी शेयर किया है, जिसके साथ वे लिखते हैं, ‘अंदर के सूत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, #Dunki #RajkumarHirani की कहानी एक मास्टरपीस है। राजकुमार हिरानी सर ने जिस तरह से यह फिल्म बनाई है, भारतीय सिनेमा ने पहले कभी नहीं बना और दर्शकों ने देखी। एक अभिनेता के तौर पर #ShahRukhKhan ने शानदार प्रदर्शन किया’।
यह भी पढ़ें: अखबार में फ्रीलांसर से बॉलीवुड पहुंची थी Meghna, फिल्म रही फ्लॉप फिर भी नहीं मानी हार; आज है जिंदगी गुलजार
https://twitter.com/Its_Movieshub/status/1733839926213648542
“ऐतिहासिक फिल्म होगी Dunki”
मनोरंजन पोर्टल मूवी हब ने फिल्म की तारीफ करते हुए आगे लिखा, “इस फिल्म में SRK का जबरदस्त और शानदार अभिनय देखने को मिला। ‘डंकी’ का पहला पार्ट लंदन के सफर के बारे में हैं। यह आपको किरदारों और कहानी के साथ-साथ कॉमेडी, रोमांस, प्यार और दोस्ती की गहराइयों के बारे में बताता और उससे जोड़ता है। फिल्म का दूसरा पार्ट फिल्म का मुख्य हिस्सा है, जो आपको अंदर की गहराई से इमोशनल कर देगा और इसे किसी भी प्रमोशनल ड्रॉप वीडियो में नहीं दिखाया गया है। यह भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्म होगी”। बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख और तापसी के अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines