Jawaan Song Zinda Banda: बॉलीवुड एक्टर किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, फिल्म को लेकर बज भी बना हुआ है। इस बीच अब फिल्म का गाना ‘जिंदा बंदा’ रिलीज हो गया है।
फिल्म के गाने जिंदा बंदा में शाहरुख खान बेहद शानदार लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं, रिलीज होते ही ये गाने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
शाहरुख खान ने गाने की ट्विटर पर दी थी गाने के रिलीज की जानकारी
बता दें कि गाने के रिलीज की जानकारी किंग खान ने खुद ट्विटर पर दी थी। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था कि “द साउंड ऑफ जवान! गाना आज दोपहर 12:50 बजे आएगा! गाना तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा, जिनका नाम वंधा एडम और धुम्मे धुलिपेला होगा।” वहीं, फैंस को गाने का फिल्म का गाना बहुत पसंद आ रहा है। वहीं, रिलीज के साथ ही ये गाना अब खूब वायर भी हो रहा है।
ग्रैंड डांस नंबर है ‘ज़िंदा बंदा’
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ का पहला गाना ‘ज़िंदा बंदा’ एक ग्रैंड डांस नंबर है। ‘ज़िंदा बंदा’ को चेन्नई में ग्रैंड लेवल पर पांच दिनों में शूट किया गया है। साथ ही इस गाने में चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, मदुरै, मुंबई जैसे कुछ और भारतीय शहरों के 1000 से ज्यादा डांसर्स शामिल है। इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाने का बजट 15 करोड़ से भी ज्यादा का बताया जा रहा है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का प्रीव्यू वीडियो भी रिलीज हुआ था, जो फैंस को बेहज पसंद आया था। प्रीव्यू वीडियो में शाहरुख खान का शानदार एक्शन देखकर फैंस में फिल्म के लिए बेकरारी बढ़ गई है। बताते चलें कि ‘जवान’ में नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर सहित कई कलाकार नजर आने वाले हैं। साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी स्पेशल कैमियो रोल देखने को मिलेगा। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
6 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines