Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में शाहरुख ने मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 इवेंट में हिस्सा लिया. इस इवेंट में किंग खान ने बेहद शानदार स्पीच दी. इस स्पीच में शाहरुख खान ने भारतीय सैनिकों को सलाम किया और दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है.
दिल्ली ब्लास्ट पर बोले किंग
एएनआई ने इस इवेंट से किंग खान का एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान किंग अपनी स्पीच दे रहे हैं. शाहरुख खान ने कहा कि हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट, पहलगाम अटैक, 26/11 में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बेगुनाह लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और इन हमलों में शहादत पाने वाले हमारे वीर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन.
क्या कहा शाहरुख ने?
शाहरुख खान ने आगे कहा कि आज देश के बहादुर सिपाही और जवानों के लिए मुझे चार लाइनें कहनी हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं. ध्यान से सुनिए प्लीज, किंग ने कहा कि जब कोई पूछे तुमसे कि क्या करते हो? तो सीना ठोककर कहना, मैं देश की रक्षा करता हूं. पूछे अगर कोई कि कितना कमा-लेते हो? हल्के से मुस्कुराकर कहना कि 140 करोड़ लोगों की दुआएं कमा लेता हूं.
शहीदों के परिवारों को भी सलाम करता हूं- किंग
किंग ने आगे कहा कि और अगर कोई मुड़कर पूछे तुमसे कि कभी डर नहीं लगता, तो आंख से आंख मिलाकर कहना, जो हम पर हमला करते हैं, उनको लगता है. आज इस मौके पर मैं पूरे देश की तरफ से शहीदों के परिवारों को भी सलाम करता हूं. उन मां-बाप को सलाम करना चाहता हूं, जिनकी कोक ने बहादुर बेटों को जन्म दिया.
भारत कभी झुकता नहीं- शाहरुख
शाहरुख ने कहा कि उन बहादुरों के पिता को सलाम करना चाहता हूं, उनके पार्ट्नर्स के जज्बे को सलाम करना चाहता हूं, क्योंकि जंग में वो थे लेकिन लड़ाई आप सबने भी लड़ी, वो भी बेहद हिम्मत और जांबाजी के साथ. आप सबको मेरा दिल से सलाम. इस देश के बारे में हमेशा कहा जाता है कि भारत कभी झुकता नहीं. हमें कोई रोक नहीं पाया है, हरा नहीं पाया है.
शाहरुख का वीडियो
शाहरुख ने आगे कहा कि कोई हमारे अमन को हमसे छीन नहीं पाया है, क्योंकि जबतक हमारे देश के वीर जवान हमारे साथ हैं, तब तक इस देश से अमन और शांति को दूर करना मुश्किल है. शांति से खूबसूरत कुछ नहीं. किंग ने आगे क्या कहा इसके लिए आप उनके वीडियो को सुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘प्लीज मुझे मत भूलना…’, Ronit Roy ने ऐसा क्यों कहा? पोस्ट देख फैंस ने ली चैन की सांस
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
2 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
4 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
5 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
7 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
9 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
9 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
22 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines