Shah Rukh Khan on Rajinikanth: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) गुरुवार, 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और धमाल मचा रही है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में बॉलीवुड के जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। थलाइवा यानी रजनीकांत की इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दो दिनों के अंदर ही 72 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वीकेंड पर फिल्म के और अच्छी कमाई के चांज भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चाओं में हैं।
किंग खान की ये फिल्म 7 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल में शाहरुख ने अपने फैंस के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर #ASKSRK सेशन रखा था। जहां उनके फैंस उनसे सवाल कर रहे थे और एक्टर जवाब दे रहे थे। इसी बीच किसी फैन से उनके रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को लेकर भी सवाल किया। जहां उन्होंने रजनीकांत से जुड़ा एक सीक्रेट खोला।
Shah Rukh Khan on Rajinikanth (Credits – SRK Tweet)
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar को मारो ‘थप्पड़’ मिलेंगे 10 लाख, जानें किसने और क्यों किया ये ऐलान?
Rajinikanth की फिल्म के सवला पर बोले SRK
जिस तरह से साउथ इंडस्ट्री में फैंस रजनीकांत की पूजते हैं वैसे ही बॉलीवुड में शाहरुख खान के फैंस भी उनको ऐसे ही देखते हैं। SRK के एक फैन ने उनसे सवाल किया कि ‘क्या वे जेलर देखेंगे?’ तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘बेशक, मुझे रजनी पसंद है, सर। मास्स्स!!’।
Shah Rukh Khan ने खोला सीक्रेट
साथ ही शाहरुख खान ने आगे बताया कि ‘वे जवान (Jawan) सेट पर आए थे और हमें आशीर्वाद भी दिया। #Jawan’।जो लोग नहीं जानते, उनको बता दें कि ये साल 2022, सितंबर की बात है जब शाहरुख खान जवान की शूटिंग कर रहे थे और रजनीकांत भी उसी जगह पर किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तब दोनों मिले थे।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines