Shah Rukh Khan Reply To Jawan Writer: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के सेंस ऑफ ह्यूमर का कोई जवाब नहीं। इंडस्ट्री में उनकी हाजिर जवाबी से हर कोई वाकिफ है। कई बार ‘आस्क मी सेशन’ के दौरान भी वो फैंस को अपने जवाब से हैरान कर देते हैं। वहीं अब बॉलीवुड के किंग खान ने जवान के राइटर सुमित अरोड़ा को एक धाकड़ जवाब दिया है। दरअसल सुमित अरोड़ा ने जवान के एक डायलॉग के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, जब आपका डायलॉग आपके घर की सजावट का हिस्सा बन जाए।
बता दें, सुमित अरोड़ा ने फिल्म के पॉपुलर डायलॉग ‘बाप से बात कर’ को एक्टर की फोटो के साथ दीवार पर लगाया हुआ है। अब ये देख भला बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान कैसे पीछे रहते। उन्होंने भी इस पोस्ट का जवाब बहुत ही मजेदार अंदाज में दिया है।
शाहरुख खान ने दिया ऐसा जवाब
शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए कहा, मैंने भी सोचा था तेरी लाइन्स एक दीवार पर लगाऊंगा। उन्होंने आगे लिखा, इतने लंबे-लंबे डायलॉग्स हैं तेरे, इतनी लंबी लंबी दीवार ही नहीं है घर में। उनकी इस पोस्ट को देख फैंस भी फिल्म ‘जवान’ की यादों मे खो गए हैं। उन्होंने कमेंट्स में जवान के डायलॉग लिखने शुरू कर दिए हैं। साथ ही कई फैंस ने जवान से शाहरुख खान का लुक भी शेयर किया है।
ये भी पढ़ें-Mrunal Thakur को अभी भी है इस बात का मलाल
पहले भी किया था पोस्ट
वहीं फिल्म के राइटर सुमित अरोड़ा ने भी इससे पहले एक पोस्ट के जरिए शाहरुख खान को धन्यवाद दिया था। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए कहा, पिछले तीन साल हमारी जिंदगी के बहुत अच्छे थे। इस फिल्म के लिए हमने बहुत अच्छे डायलॉग लिखे हैं। एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए डायलॉग लिखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। शाहरुख खान की तारीफ में उन्होंने कहा था, एक ऐसे स्टार हैं जो न केवल चमकता है बल्कि आप पर अपनी स्टारडस्ट भी फैलाता है। मुझे उनके जादू को कैमरे के सामने और कैमरे के पीछे देखने का सौभाग्य मिला है। मैंने उन्हें करीब से देखा है और उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines