बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 2 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. इस सेलिब्रेशन से पहले एक्टर ने सोशल मीडिया पर ASKSrk सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने फैंस से बात की और उनके ढेर सारे सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब भी दिए. इस दौरान ट्रोल्स ने भी ट्रोल करने की कोशिश की लेकिन, उन्होंने उनकी भी बोलती बंद कर दी. एक्टर ने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की सीक्वल तक के बारे में बात की. ऐसे में चलिए बताते हैं एक्टर ने बेटे आर्यन के साथ अगले प्रोजेक्ट पर काम करने को लेकर क्या कुछ कहा.
शाहरुख खान ने बर्थडे से 2 दिन पहले ही AskSrk सेशन सोशल मीडिया पर रखा था, जिसमें फैंस ने उनसे काफी मजेदार बातें की और सवाल किए. एक्टर ने भी उनके शानदार जवाब दिए और इस बीच ट्रोल्स की बोलती भी बंद कर दी. इसी बीच उनसे एक यूजर ने आर्यन खान के साथ नेक्स्ट प्रोजेक्ट में काम करने पर सवाल किया था. सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, ‘क्या हम आपके बेटे को आपको डायरेक्ट करते हुए किसी फिल्म में देख पाएंगे?’ इस पर किंग खान ने जवाब दिया, ‘अगर वह मुझे अफॉर्ड कर सकता है और मेरे नखरे संभाल सकता है तो.’
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस, जिसके पिता के नाम पर चलती है ट्रेन, कभी कॉफी बेचकर कमाती थीं 30 रुपये
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का आएगा सीक्वल?
इसके अलावा शाहरुख खान से इस दौरान ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के सीक्वल को लेकर भी सवाल किया गया. आस्क एसआरके सेशन के दौरान किंग खान से एक यूजर ने सवाल किया, ‘सर आर्यन खान को बता दीजिए कि हम द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का सीक्वल चाहते हैं.’ इस पर शाहरुख ने बेबाकी से जवाब दिया और लिखा, ‘बच्चों को ये समझाना बड़ा मुश्किल होता है कि क्या करना है. लेकिन मैं श्योर हूं कि वह इस पर काम कर रहा होगा.’
यह भी पढ़ें: 28 साल पुरानी वो रोमांटिक फिल्म, जिसमें शिप में दिखा था जबरदस्त रोमांस, जीते थे 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स
सुहाना खान के साथ काम करने पर बोले शाहरुख खान
वहीं, शाहरुख खान ने बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम करने पर भी रिएक्शन दिया. #AskSRK सेशन के दौरान उनसे सवाल किया गया, ‘किंग में सुहाना खान के साथ काम करने के अनुभव के बारे में एक शब्द में कहिए.’ इस पर उन्होंने कहा, ‘अपना अपना सा लगता है.’ इसी तरह से एक्टर ने यूजर्स के कई सवालों का जवाब दिया.
बहरहाल, अगर शाहरुख खान के प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाए तो वह दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. वह फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे. फिल्म का पहली पोस्टर उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि शाहरुख खान को साल 2023 में तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया था. वह ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आए थे. उन्होंने उस साल तीनों फिल्मों से 2000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था.
यह भी पढ़ें: ‘दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं’, ममता कुलकर्णी का विवादित बयान, कहा- ‘कोई बम ब्लास्ट नहीं किया’
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
14 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
15 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
20 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
21 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
21 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
23 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines