Shah Rukh Khan Jawan On OTT: इस साल की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से हुई थी। इसके बाद सितंबर में शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हुई थी। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 638.98 करोड़ का बिजनेस किया था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 1143.59 करोड़ का कारोबार किया था। SRK की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में फैंस और सभी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सिनेमाघरों के बाद 2 नवंबर को इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, जिसको ओटीटी पर 20 दिन हो चुके हैं और सिनेमाघरों की तरह ही ‘जवान’ ओटीटी पर भी रिलीज होते ही छा गई।
OTT पर छाई SRK की Jawan
शाहरुख खान की ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। वहीं अब सामने आ रहे नेटफ्लिक्स (Shah Rukh Khan Jawan On OTT) पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, ‘जवान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह फिल्म सबसे ज्यादा देखी जाने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, SRK की एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही दो हफ्तों के अंदर 10,600,000 घंटों में 3,700,000 बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: कौन है ‘कटोरी’? जिसके साथ Kartik Aaryan ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
https://twitter.com/srkianhun/status/1721740735777742985
Shah Rukh Khan ने भी दिया रिएक्शन
नेटफ्लिक्स पर भी ‘जवान’ को हिंदी, तेलुगु और तमिल में देख सकते हैं। इसी बीच शाहरुख खान ने भी ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म ‘जवान’ को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी और एक्साइटमेंट हो रही है कि ‘जवान’ नेटफ्लिक्स पर भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन चुकी हैं। फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज करना दर्शकों से मिले अटूट प्यार के लिए मैं आभार व्यक्त करने का एक तरीका था’।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines