हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

DDLJ के 30 साल पूरे, शाहरुख खान और काजोल ने किया ये खास काम

Dilwale Dulhaniya Le Jayenge Completes 30 Years: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ (DDLJ) के 30 साल पूरे हो गए हैं.

विज्ञापन
Dilwale Dulhaniya Le Jayenge. IMAGE CREDIT- social media

Dilwale Dulhaniya Le Jayenge Completes 30 Years: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले पॉपुलर एक्टर शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल ने साथ में कई शानदार फिल्में दी हैं. शाहरुख और काजोल की फिल्मों को लोगों का बेहद प्यार मिलता था. दोनों की ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ (DDLJ) तो उनकी सबसे पॉपुलर फिल्मों में आती है. इस फिल्म को रिलीज हुए 30 साल पूरे हो गए हैं.

शाहरुख खान और काजोल ने किया अनावरण

इस खास मौके पर शाहरुख और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया है. ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा के रूप में सम्मानित किया गया है. ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ शाहरुख खान और काजोल द्वारा अनावरण की गई यह नई कांस्य प्रतिमा फिल्म के लीड एक्टर राज और सिमरन के मशहूर पोज में है, जो दक्षिण एशियाई समुदायों के बीच पिछले 30 साल में फिल्म के अपार सांस्कृतिक प्रभाव का जश्न मनाती है.

क्या बोले शाहरुख खान?

इस दौरान शाहरुख खान ने कहा कि डीडीएलजे एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी. हम प्यार की एक ऐसी कहानी बताना चाहते थे, जो मुश्किलों को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्यार दुनिया को बेहतर बना सकता है. शायद यही वजह है कि डीडीएलजे का प्रभाव 30 साल से कायम है. मेरे लिए यह फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा है और यह बेहद विनम्र क्षण है कि फिल्म काजोल और मुझे आज भी इतना प्यार मिल रहा है.

विज्ञापन

काजोल ने भी दिया रिएक्शन

इसके अलावा काजोल ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया. अभिनेत्री ने कहा कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 30 साल बाद भी इतना प्यार पा रही है. लंदन में प्रतिमा का अनावरण होते देखना ऐसा था जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हैं. एक ऐसी कहानी, जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है.

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

उन्होंने आगे कहा कि ये पहली भारतीय फिल्म है जिसे यूके में इस तरह के सम्मान से नवाजा गया है. यह दुनिया भर के डीडीएलजे फैंस के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा, मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने सभी सालों में हमारी फिल्म को अपने दिलों में संजोकर रखा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘धर्मेंद्र जिंदा हैं या नहीं से लेकर क्या धर्मेंद्र आज जिंदा हैं…’, 2025 में Google पर हीमैन को लेकर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola