Shah Rukh Khan Jawan Advance Booking: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फिल्म निर्माता, स्टार कास्ट के साथ-साथ फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हाल में फिल्म का दमदार ट्रेलर (Jawan Trailer) रिलीज हुआ था, जिसको खूब पसंद किया गया था। इसी बीच फिल्म की बंपर एडवांस बुकिंग (Jawan Advance Booking) की खबरें भी सामने आ रही है। फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा।
वहीं, फिल्म (Shah Rukh Khan Jawan Advance Booking) के हिंदी वर्जन ने करीबन 80 हजार से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसे मीम्स वायरल हो रहे हैं, जो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगी। जी हां.. दरअसल, ये मीम्स सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Aditya-L1 और Chandrayaan-3 के रोमांच का करना है एहसास? देखें बॉलीवुड की ये 5 फिल्में
Jawan की एडवांस बुकिंग पर वायरल हो रही फनी Memes
इन मीम्स में सलमान खान और अक्षय कुमार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) की एडवांस बुकिंग पर रोते और अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये सभी मीम्म को उनकी फिल्मों से औफोटो एडिट के जरिए बनाया गया है। इस मीम्स को देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
https://twitter.com/bhai_ki_jaan/status/1697572211291263129
https://twitter.com/AhmedKhanSrkMan/status/1697567491357053205
https://twitter.com/iSoldier___/status/1697554265857011848
https://twitter.com/ttjktyrt/status/1697561040081375619
7 सितंबर को सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी Jawan
साउथ निर्देशक एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर मूवी ‘जवान’ में शाहरुख खान के अलावा साउथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू देने जा रहे हैं। साथ ही फिल्म में सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 7 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
8 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
9 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
10 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
13 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
14 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
14 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines