Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस हमेशा ही उनके दीदार के लिए मन्नत के बाहर आते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ और किंग खान के घर के बाहर भारी तादाद में फैंस मौजूद हुए, लेकिन शाहरुख खान इस बार फैंस ने नहीं मिल पाए. इसके लिए उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी. अब शाहरुख खान तो शाहरुख खान हैं, वो भला लोगों का दिल कैसे तोड़ सकते हैं. भले ही किंग खान फैंस मन्नत पर किंग का दीदार नहीं कर पाए, लेकिन शाहरुख अपने फैंस से मिले.
फैंस से मिले शाहरुख खान
दरअसल, शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शाहरुख खान नजर आ रहे हैं और उनके पीछे फैंस की भारी भीड़ नजर आ रही है. वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरे जन्मदिन को हमेशा की तरह खास बनाने के लिए शुक्रिया. कृतज्ञता से भरा हुआ और आपमें से जिनसे मैं नहीं मिल पाया, उनसे जल्द ही मिलूंगा, सिनेमाघरों में और अगले जन्मदिन पर, लव यू.
मन्नत पर फैंस से नहीं मिल पाए किंग खान
किंग खान का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. गौरतलब है कि शाहरुख खान के घर के बाहर कल भारी भीड़ थी. सुरक्षा को देखते हुए किंग ने फैंस से ना मिलने का फैसला किया. इसकी जानकारी शाहरुख खान ने फैंस को एक पोस्ट के जरिए दी थी.
सुरक्षा को देखते हुए लिया गया था फैसला
अपने इस पोस्ट में शाहरुख खान ने जानकारी देते हुए लिखा था कि अधिकारियों ने मुझे कहा है कि मैं बाहर आकर आप सभी लोगों से नहीं मिल पाऊंगा. मैं सभी से माफी मांगता हूं, लेकिन पुलिस ने कहा है कि भीड़ को नियंत्रण करना मुश्किल हो रहा है और सुरक्षा के लिहाज से ये फैसला लिया गया है. इस सिचुएशन को समझने के लिए सभी का धन्यवाद.
यह भी पढ़ें- अब किसके साथ जुड़ा Malaika Arora का नाम, Arjun Kapoor के बाद नया मिस्ट्रीमैन कौन?
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
5 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
6 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
9 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
10 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
11 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
11 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
12 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
12 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
13 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines