Shah Rukh Khan Jawan Pathaan: 7 सितंबर को सिनेमाघरों में बॉलीवुज के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेंड ‘जवान’ (Jawan) रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर किंग खान के फैंस हद से ज्यादा एक्साइटेड हैं। फैंस की ये एक्साइटमेंट फिल्म का ट्रेरल (Jawan Trailer) रिलीज होने के बाद से और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि थिएटर्स में धमाल मचने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में क्या नया है? शाहरुख अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए कौनसा नया ‘ट्रेंड’ अपना रहे हैं? SRK की ‘जवान’ में क्या सच में ‘पठान’ (Pathaan) की झलक नहीं आने वाली है?
5 साल बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ‘पठान’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबरदस्त वापसी की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जिसने 529.96 करोड़ की कमाई की थी। वहीं अब किंग खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर उसी जोश के साथ ‘जवान’ (Jawan) लेकर उतर रहे हैं, जिसको साउथ के जाने-माने निर्देश एटली (Atlee) ने डायरेक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: 36 गर्लफ्रेंड, 72 एक्स-गर्लफ्रेंड और 80 फ्रेंड संग Jawan देखेगा SRK का ये जबरा फैन, बुक किया पूरा सिनेमा हॉल
क्या है किंग खान की Jawan में खास?
वहीं, अगर फिल्म में कुछ खास होने की बात की जाए तो वो है इसका साउथ से रिलेटेड होना। जी हां… शाहरुख हमेशा से अपनी ‘रोमांस किंग’ वाली इमेज के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन ‘पठान’ और ‘जवान’ ने उनकी इमेज को कुछ ऐसा बदल दिया है कि फैंस उनको और ज्यादा पसंद करने लगे हैं। ‘पठान’ में शाहरुख के एक्शन सीन खूब पसंद किए गए और इसी की झलक ‘जवान’ में भी बरकरार रहे वाली है। ऐसे में फैंस ‘जवान’ में भी ‘पठान’ को एक बार फिर देख और महसूस कर पाएंगे।
हिट होने के लिए SRK ने अपनाया ये ट्रेंड
5 साल बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) नए अंदाज के साथ नए अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने साइथ फिल्मों के ट्रेंड को अपनाया है, जिसकी झलक उनकी इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में देखने को मिली थी और अब 7 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘जवान’ (Jawan) में देखने को मिलेगी। किंग खान इस बात को समझ चुके हैं कि लोग ‘पुष्पा’ और ‘KGF’ जैसी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, जिसकों देख एक्टर आने बढ़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
15 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
16 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
18 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
19 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines