Tigmanshu Dhulia on Shahrukh Khan: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चमकदार सितारों में से एक शाहरुख खान ने लगभग तीन दशकों तक न सिर्फ अपनी अदाकारी से बल्कि अपनी विनम्रता और पर्सनेलिटी से भी सबका दिल जीता है। शाहरुख के साथ फिल्म ‘दिल से’ में काम कर चुके डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में किंग खान के व्यक्तित्व को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
बस के फर्श पर सो जाते थे शाहरुख खान
तिग्मांशु ने ‘मैशेबल इंडिया’ के यूट्यूब चैनल के साथ एक इंटरव्यू में बताया है कि फिल्म ‘दिल से’ के दौरान जब उनके पास वैनिटी वैन नहीं थी, तो शाहरुख ने बस के फर्श पर सोने का फैसला लिया। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर कहा कि ‘जब हम लद्दाख में थे तो बस में लंच के समय वो बस के फर्श पर लेट जाते थे। उस समय हम सभी अंदर बाहर आते-जाते रहते थे, लेकिन उन्होंने कभी भी किसी को नहीं रोका। ये उनकी विनम्रता को दर्शाता है’। तिग्मांशु ने कहा सोते हुए शाहरुख के ऊपर से भी कोई गुजर जाता था तो भी वो किसी को कुछ नहीं कहते थे।
सेट पर सबके लिए कुर्सियां खींचते थे शाहरुख
फिल्म के सेट पर शाहरुख की सरलता को देखकर तिग्मांशु ने कहा, ‘वह हमेशा सबके प्रति सम्मान दर्शाते हैं। वो कभी भी अपनी स्टारडम का अहंकार नहीं दिखाते।’ तिग्मांशु ने ये भी याद किया कि जब उन्होंने ‘जीरो’ फिल्म में शाहरुख के साथ काम किया, तो वो और भी विनम्र और सहयोगी थे। डायरेक्टर-एक्टर ने कहा कि ‘वो सभी के लिए कुर्सियां खींचते थे और पूछते थे कि क्या उन्होंने खाना खाया है। ये उनके संस्कारों की बात है।’
उन्होंने ये भी बताया कि शाहरुख जैसे बड़े सितारे द्वारा ऐसा सरलता भरा नेचर दिखाना बहुत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई और ऐसा न करे, तो कोई बुरा नहीं मानता, लेकिन वो हमेशा ऐसा करते हैं। यही चीज उन्हें अद्वितीय बनाती है।’
साल 2018 में आई थी फिल्म ‘जीरो’
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 mins ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 hr agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
2 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
4 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
5 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines