हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shah Rukh Khan के फैंस को बड़ी राहत, 'मन्नत' के बाहर से फोन चोरी करने वाले तीन आरोपी अरेस्ट

Shah Rukh Khan Birthday: 2 नवंबर को ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हुए फैंस के 30 से अधिक मोबाइल फोन चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
police arrest three people

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर किंग खान के फैंस ने मन्नत के बाहर जाकर एक्टर को बर्थडे विश किया।

हालांकि इस दौरान मन्नत के बाहर आए फैंस के मोबाइल फोन चोरी हो गए है और बीते दिन इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वहीं, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- अभी बहुत कुछ बाकी है… Shah Rukh Khan की Dunki के नए पोस्टर रिलीज

विज्ञापन

पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट

दरअसल, मुंबई पुलिस ने कल ट्वीट करते हुए जानकारी साझा की थी कि कल (2 नवंबर) ‘मन्नत’ के बाहर जमा हुए फैंस के 30 से ज्यादा मोबाइल फोन चोरी हो गए। चोरों ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए वहां जुटी भीड़ का फायदा उठाया। बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज- मुंबई पुलिस। वहीं, अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

30 से अधिक मोबाइल फोन हुए थे चोरी

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवंबर को ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हुए फैंस के 30 से अधिक मोबाइल फोन की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नौ मोबाइल फोन बरामद हुए। वहीं, आरोपियों की पहचान शुभम जमनाप्रसाद, मोहम्मद अली और इमरान के रूप में हुई है। साथ ही इस मामले में अभी जांच जारी है।

विज्ञापन

‘डंकी’ को लेकर चर्चा में शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान ने इस बार भी बेहद शानदार तरीके से अपने जन्मदिन को मनाया है। इतना ही नहीं बल्कि इन दिनों किंग खान अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी खूब सुर्खियों में है। फैंस में भी इस फिल्म के लिए बेहद शानदार क्रेज देखने को मिल रहा है। देखने वाली बात होगी कि शाहरुख खान की ये फिल्म क्या कमाल करेगी। बता दें कि किंग खान की ये फिल्म इस साल क्रिसमस 2023 के मौके पर रिलीज होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola