13 Stars Rejected Amitabh Bachchan Movie: सदी के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर हिट और कुछ सुपरहिट रही हैं, लेकिन बिग बी (Big B) की एक ऐसी भी फिल्म है, जिसके लिए एक, दो या तीन नहीं, ब्ल्कि 13 स्टार्स को ऑफर दिया गया था, लेकिन सभी ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद फिल्म का ऑफर अमिताभ बच्चन के पास पहुंचा और उन्होंने फिल्म के लिए हां बोल दी। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी, लेकिन बाद में फिल्म की कहानी को खूब पसंद किया गया था।
ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई और ईवीपी सत्यनारायण के निर्देशन में बनी ‘सूर्यवंशम’ (Sooryavansham) थी। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी, जिसकी कहानी बाप-बेटे के बीच होने वाले मतभेदों पर आधारित है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही थी, लेकिन जब ये फिल्म टीवी पर रिलीज हुई तो इसको खूब पसंद किया गया था।
Sooryavansham का बजट और कमाई
बताया जाता है कि इस फिल्म का बजट 7 करोड़ था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की टोटल कमाई की थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल था, जिसमें पहला रोल पिता भानु प्रताप का था और दूसरा उनके बेटे हीरा ठाकुर का था। फिल्म की कहानी बाप और बेटे की नाराजगी पर आधारित है, जहां बाप अपने बेटे को घर से निकाल देता है और उससे सारे रिश्ते खत्म कर लेता। दोनों को एक होने में काफी लंबा समय लगता है। इस दौरान हीरा ठाकुर अपनी गाड़ियों का बिजनेस कर अपनी पत्नी को पढ़ाता है और उसको IAS अफसर बनता है।
यह भी पढ़ें: बेडरूम में बोल्ड सीन देकर ट्रोल हुईं Bhojpuri Actresses, Akshra Singh से Monalisa तक लिस्ट में कई शामिल
इन 13 स्टार्स ने रिजेक्ट की थी ये फिल्म
रिपोर्ट्स की मानें तो, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की इस फिल्म के लिए करीबन 13 बॉलीवुड एक्टर्स को ऑफर किया गया था, लेकिन फिल्म की कहानी सुनने के बाद सभी ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था, जिसके बाद ये फिल्म Big B को ऑफर की गई थी। फिल्म को रिजेक्ट करने वाले स्टार्स में शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे बड़े नाम शामिल थे।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
30 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines