हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shabana Azmi का खुलासा... कौन था टाइम का पाबंद? Shatrughan Sinha को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Shabana Azmi: संजीव कुमार, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन या शशि कपूर जैसे सुपरस्टार्स हमेशा ही अपने किसी ना किसी किस्से को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब शबाना आजमी ने कुछ अनोखा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Shabana Azmi

Shabana Azmi: हिंदी सिनेमा के सितारे अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। अब अगर बात संजीव कुमार, राजेश खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन या शशि कपूर जैसे सुपरस्टार्स की हो रही हो, तो जाहिर है कि उनसे जुड़ा कुछ ना कुछ किस्सा तो चर्चा में आएगा ही। ये वो समय था जब सुपरस्टार्स के लिए सेट पर देर से आना आम बात थी। स्टार जितना बड़ा होता था, वह सेट पर उतनी ही देरी से पहुंचता था।

शबाना आजमी ने किया है सुपरस्टार्स के साथ काम

संजीव कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे अभिनेता अपनी देरी से आने के लिए भी पॉपुलर थे। शबाना आजमी जिन्होंने उस समय के लगभग सभी सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने शेयर किया कि उन्हें कितनी बार सेट पर इंतजार करना पड़ता था। दरअसल, रेडियो नशा को दिए गए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि हम एक साथ 12 फिल्मों पर काम करते थे।

फिल्म ‘नमकीन’

एक किस्से को याद करते हुए शबाना ने बताया कि मैं संजीव कुमार के साथ फिल्म ‘नमकीन’ में काम कर रही थी। फिल्म की शूटिंग फिल्म सिटी में होती थी और शिफ्ट सुबह 7 बजे शुरू होती थी, लेकिन संजीव कुमार कभी भी 11:30 बजे से पहले नहीं आते थे। मैं अपनी मां से कहती थी कि मां (शौकत कैफी), प्लीज मुझे इतनी जल्दी मत जगाओ, हीरो कभी समय पर नहीं आता, लेकिन शबाना की मां जो खुद एक अभिनेत्री (शौकत कैफी) थीं उन्होंने कभी इस अनुशासनहीनता को बढ़ावा नहीं दिया।

मां ने क्या कहा?

शबाना ने कहा कि मेरी मां खुद एक एक्ट्रेस थीं और थिएटर बैकग्राउंड से आई थीं। इसलिए उन्होंने मुझे सलाह दी कि बेटा इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है, तुमने अपने प्रोड्यूसर से वादा किया है कि तुम 7 बजे वहां पहुंचोगी तो इसलिए तुम्हें इसको निभाना चाहिए। फिर चाहे भले ही शूटिंग शुरू न हो। शबाना ने बताया कि उनके को-स्टार के लेट आने से उनका शेड्यूल बिगड़ जाता था।

शत्रुघ्न सिन्हा शाम 7 बजे थे आते 

उन्होंने बताया कि वो एक ही दिन में कई प्रोजेक्ट्स के लिए शिफ्ट में काम करती थी। उन्होंने कहा कि संजीव कुमार केवल 11:30 बजे आते थे और चार-पांच शॉट शूट करने के बाद मैं फिल्मिस्तान चली जाती थी। वहां, 2-10 की शिफ्ट के लिए शत्रुघ्न सिन्हा शाम 7 बजे आते थे। अगर देखा जाए तो राजेश खन्ना इसमें सबसे बेहतर थे, वो संजीव और शत्रुघ्न के जैसे नहीं थे।

शशि कपूर और अमिताभ ही समय के पाबंद

शबाना ने कहा कि मुझे याद है कि वहीदा रहमान ने मुझे सबसे पहले यही सलाह दी थी कि शांत रखना सीखो। उन्होंने मुझसे कहा था कि बहुत इंतजार करना पड़ेगा और अगर तुम इसके कारण अपना मूड खराब होने दोगी, तो इसका असर तुम्हारे काम पर पड़ेगा। शबाना ने इंडियन सिनेमा के हीरो की तुलना हॉलीवुड स्टार से की और दावा किया कि सबसे बड़े स्टार भी देर से आने का जोखिम नहीं उठा सकते क्योंकि इससे बाकी सभी का शेड्यूल खराब हो जाएगा और इसलिए अनुशासन बहुत जरूरी है। बीते कुछ सालों में अभिनेत्री का मानना ​​है कि इंडस्ट्री के इस पहलू में बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अब बॉलीवुड में मेरा मानना ​​है कि यह एक हद तक बदल गया है। बीते समय में शशि कपूर और अमिताभ बच्चन ही दो ऐसे लोग थे जो समय के पाबंद थे।

यह भी पढ़ें- मोटी फीस लेने के बाद भी Allu Arjun नहीं बने ‘हीरो नंबर 1’, बिना फिल्म ये स्टार मार ले गया बाजी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें