Shabana Azmi, Satish Shah: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के निधन से अभी भी लोग नहीं उबरे हैं. सोशल मीडिया पर अभी भी सतीश को लेकर बातें हो रही हैं और उन्हें याद किया जा रहा है. इस बीच अब शबाना आजमी ने भी सतीश शाह को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने सतीश के साथ एक ग्रुप फोटो शेयर की है.
रूपा शेख के बर्थडे का फोटो किया शेयर
शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में शबाना ने रूपा शेख के जन्मदिन से एक ग्रुप फोटो शेयर की है. फोटो में देखा जा सकता है कि बहुत सारे लोग खाने की टेबल पर बैठे हैं. सभी बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में शबाना और सतीश शाह भी हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए शबाना आजमी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ये फोटो रूपा शेख के बर्थडे पर ली गई थी.
‘बिछड़े सभी बारी-बारी…’
अपने कैप्शन में शबाना ने आगे लिखा है कि बीते साल कैंसर की वजह से हमने उन्हें खो दिया था. अब सतीश शाह भी चले गए हैं. हम कॉलेज में साथ थे और मैं अक्सर अपने कॉमन दोस्तों के घर उनसे मिलते जाती रहती थी. हमेशा जिंदादिल, तेज-तर्रार और खुशमिजाज इंसान, बहुत जल्दी चले गए. फारूक शेख और वो एक टीम थे… बिछड़े सभी बारी-बारी.
25 अक्टूबर को हुआ सतीश का निधन
शबाना के इस पोस्ट पर अब यूजर्स ने भी कमेंट्स में अपना-अपना रिएक्शन दिया है. सभी सतीश के निधन पर दुख जता रहे हैं. गौरतलब है कि किड़नी फेलियर की वजह से सतीश शाह का निधन हो गया. सतीश शाह के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. 25 अक्टूबर को मुंबई में सतीश ने अपनी आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया का अलविदा कह दिया.
इन फिल्मों में किया काम
इसके अलावा अगर सतीश शाह की बात करें तो अभिनेता को ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘ये जो है जिंदगी’ जैसे टीवी शोज में देखा गया है. इसके अलावा ‘कल हो ना हो’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘हम आपके हैं कौन’, और ‘मैं हूं ना’ जैसी फिल्मों में भी देखा गया है. सतीश का हर किरदार हमेशा याद रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें- ‘इतना ही प्यार था तो तीन महीने में ही कैसे मर…’, Pawan Singh पर फिर बरसीं Jyoti Singh
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines