Shaakuntalam Box Office Collection Day 5: एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ का फैंस को बहुत ही बेसब्री से इंतजार था। ये फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
‘शाकुंतलम’ दर्शकों को लुभाने में पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। सामंथा रुथ प्रभु की ‘शाकुंतलम’ ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आ रही है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।
पांचवे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु की ‘शाकुंतलम’ ने अपनी रिलीज के पांचवे दिन यानी मंगलवार को 50 लाख का कारोबार किया है। इसी के साथ अब फिल्म की कुल कमाई 6.85 करोड़ रुपये हो गई है।
और पढ़िए – Happy Birthday Arshad Warsi:माता-पिता के जाने के बाद पेट पालना भी हो गया था मुश्किल, पढ़ाई छोड़ बने सेल्समैन
‘शाकुंतलम’ की कमाई
बता दें कि ‘शाकुंतलम’ ने पहले दिन शुक्रवार को 2.7 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.55 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया। तीसरे दिन यानी रविवार को ‘शाकुंतलम’ ने 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, फिल्म ने चौथे दिन 60 लाख का कारोबार किया।
बड़े बजट में बनी है फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की ‘शाकुंतलम’ लगभग 65 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, लेकिन फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि ये कमाई करने में पूरी तरह असफल होती नजर आ रही है। वहीं, फिल्म की कमाई को देखकर मेकर्स को भी बड़ा झटका लगा है।
सामंथा रुथ प्रभु ने निभाया शकुंतला का किरदार
बता दें कि ‘शाकुंतलम’ को तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में बड़ी संख्या में स्क्रीन पर रिलीज किया गया। सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘शाकुंतलम’ को गुनशेखर ने डायरेक्ट किया है और नीलिमा गुना और दिल राजू ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘शाकुंतलम’ फीमेल सेंट्रिक फिल्म है और सामंथा रुथ प्रभु ने शकुंतला का किरदार निभाया है। साथ ही इस फिल्म में एक्टर देव मोहन ने दुष्यंत का रोल निभाया है।
और पढ़िए – Nia Sharma ने भरी उड़ान, साउथ की फिल्म से रखने वाली हैं फिल्मी दुनिया में कदम
कालिदास के क्लासिक नाटक ‘शकुंतला’ पर बेस्ड है फिल्म
इस फिल्म में अदिति बालन, सचिन खेडेकर, प्रकाश राज, अल्लू अरहा, गौतमी मधू और मोहन बाबू ने भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म ‘शाकुंतलम’ कालिदास के क्लासिक नाटक ‘शकुंतला’ पर बेस्ड है और यह गुना टीमवर्क्स और श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स द्वारा जॉइंटली प्रोड्यूस है। अब देखने वाली बात ये है कि ये फिल्म कितनी कमाई कर पाएगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
3 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
5 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
6 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
7 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
9 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines