When Salman Khan Nephew Yohan Searched Divorce: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान और फैसन डिजाइनर सीमा सजदेह ने आपसी सहमति से एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। खान परिवार की इस जोड़ी के तलाक की खबर से हर कोई काफी हैरान था। मीडिया, फैंस और करीबी इस खबर को सुनकर काफी शॉक्ड हो गए थे लेकिन इसी बीच अब सीमा और सोहेल के छोटे बेटे योहान खान पर तलाक का असर पड़ने के बारे में खुलासा हुआ है। सीमा के शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ पर उनके बड़े बेटे निरवान खान ने इसके बारे में बात की है। क्या कुछ कहा है निरवान ने, चलिए आपको बताते हैं।
सीमा ने तलाक पर खुलकर की बात
सीमा सजदेह ने नेटफ्लिक्स के शो में अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की है, जो उनके और सोहेल खान के परिवार में बड़े बदलाव लेकर आया है। सीमा की इस बातचीत में उनके बड़े बेटे निरवान ने भी अपने छोटे भाई योहान पर असर के बारे में बताया। सीमा ने बताया कि कैसे उनके छोटे बेटे योहान ने अपने मां-पिता के अलग होने के बाद तलाक शब्द का मतलब जानने की कोशिश की। सीमा और सोहेल के बड़े बेटे निरवान ने बताया कि योहान ने गूगल पर तलाक शब्द सर्च किया, क्योंकि उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि उसके मम्मी-पापा के बीच क्या हुआ है। योहान अब 13 साल का है जिसपर मां-पिता के तलाक का सबसे बुरा और गहरा असर पड़ा।
निरवान ने भाई योहान पर की बात
निरवान ने शो में तलाक के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मॉम-डैड का तलाक सार्वजनिक रूप से हुआ और ये उस समय हुआ जब योहान शायद इस शब्द का अर्थ भी नहीं जानता था। मैंने उसे देखा, वो तलाक का मतलब खोज रहा था। ये उसके लिए एकदम नया था।’
परिवार के लिए एक और चुनौती तब आई जब सीमा ने बांद्रा से वर्ली में शिफ्ट होने का फैसला किया। योहान का ज्यादातर समय अपने दोस्तों के साथ बांद्रा में बिताने के चलते ये बदलाव उसके लिए मुश्किल साबित हुआ। निरवान ने अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, ‘योहान के सभी दोस्त बांद्रा में हैं। उसकी जिंदगी वहीं बसी हुई है। वो उसी घर में पैदा हुआ था, जहां हम बड़े हुए हैं। आखिर में आप अपने दोस्तों और परिवार को अपने पास चाहते हैं। अब मां वर्ली चली गई हैं, तो हमारे लिए एक जगह से दूसरी जगह जाना मुश्किल हो गया है।’
सीमा को वापस आने के लिए कहा
शो के एपिसोड में निरवान ने अपनी मां को सजेशन देते हुए कहा कि वो वापस बांद्रा लौट आएं ताकि वो अपने बेटों के करीब रह सके। इस सीजन के आखिरी एपिसोड में सीमा ने निरवान की बात को गंभीरता से लेते हुए बांद्रा वापस लौटने का फैसला भी किया। आपको बता दें सीमा और सोहेल का तलाक 2022 में हुआ। दोनों ने अपनी 24 साल पुरानी शादी को खत्म करने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines