हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मैं क्या सिर्फ किसी की पत्नी बनने के लिए ही पैदा हुई', Salman Khan की एक्स भाभी का चौंकाने वाला बयान

Seema Sajdeh on Breaking Away From Sohail Khan: सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों अपने शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोहेल और खान परिवार को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है।

विज्ञापन
खान परिवार

Seema Sajdeh on Breaking Away From Sohail Khan: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। पेशे से फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह अपने शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ के तीसरे सीजन से खूब लाइमलाइट लूट रही हैं। सीमा और सोहेल की शादी का अब द एंड हो चुका है लेकिन भले ही सीमा खान परिवार से अलग हो गई हों, लेकिन ये परिवार हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। वो अब अपने नाम को बनाने पर ध्यान दे कर रही हैं। एक इंटरव्यू में सीमा ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

खान परिवार हमेशा करीब रहेगा- सीमा

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में सीमा ने कहा, ‘मैं जो भी हूं, उसमें मेरे एक्स पति सोहेल के परिवार का बड़ा योगदान है। शो के पहले सीजन के दौरान मैं खान परिवार की बहू थी और मेरे दो बच्चे भी हैं। वो हमेशा मेरे लिए परिवार रहेंगे।’

अब अपनी पहचान बनानी है- सीमा

सीमा ने खान परिवार से अलगाव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये इतना नहीं है कि मैं उनसे दूर जा रही हूं, बल्कि ये एक नई पहचान बनाने की भी कोशिश है। ये सिर्फ खान परिवार से अलग होने का मामला नहीं है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक दिन मैंने अपने बेटे से कहा, ‘क्या मैं इस धरती पर सिर्फ तुम्हारी मां या किसी की पत्नी या बेटी बनने के लिए आई थी? मेरा क्या? मैं चाहती हूं कि मेरा जीवन किसी मायने में हो और मेरे बच्चे मुझ पर गर्व करें।’ यही मेरा प्रेरणा स्रोत है। मुझे अपनी पहचान बनानी है।’

विज्ञापन

हालांकि, सीमा ने ये भी साफ किया कि उनके बच्चे हमेशा उनके लिए सबसे ऊपर रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चे हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहेंगे। जो कुछ भी मैं अपने जीवन में करती हूं, अगर वो ठीक नहीं हैं, तो मैं नहीं करूंगी। चाहे वो ये शो हो या मेरे जीवन में कोई भी बड़ा फैसला।’

सलमान को मिल रही धमकियों पर सीमा का बयान

सीमा ने सलमान खान को मिल रही मौत की धमकियों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा चिंतित रहती हूं। ये स्वाभाविक है। मैं न सिर्फ अपने बच्चों के लिए, बल्कि सभी के लिए चिंतित हूं। मैं और सोहेल भले ही आगे बढ़ गए हों, लेकिन हमारे दो बच्चे हैं और आखिर में अगर ये उनका परिवार है, तो ये मेरा भी है। मैं उनके साथ जुड़ी हुई हूं। मैंने उस घर में बहुत साल बिताए हैं। उस शादी ने मुझे जिस महिला में ढाला है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी हूं।’ आपको बता दें सीमा और सोहेल ने 1998 में शादी की थी और 2022 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बेटे हैं, निरवान और योहान।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: इन 5 सितारों की दिवाली पार्टी में मचता है भौकाल, हर साल लगता है सेलेब्स का मेला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola