Satish Kaushik Wanted To Commit Suicide: बीते दिन दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की 67वीं बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर तमाम लोगों ने एक्टर को श्रद्धांजलि दी।
वहीं, अपने अजीज दोस्त सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर अनुपम खेर ने एक खास संगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस दौरान जावेद अख्तर, शबाना आजमी, अनिल कपूर भी शामिल हुए।
सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी
बता दें कि सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर सभी लोग बहुत भावुक थे और उन्हें याद कर रहे थे। वहीं, इस खास मौके पर शबाना आजमी भी बहुत भावुक हो गई थी।
सतीश को याद कर भावुक हुई शबाना
शबाना ने समारोह के दौरान सतीश कौशिक से जुड़े कई किस्से के बारे में जिक्र किया, उन्होंने बताया कि- ‘एक बार वो अपने हाथ में एक्स-रे लेकर एक नर्सिंग होम से बाहर निकले और तभी उनके पास श्याम बेनेगल का फोन गया, उन्होंने कहीं सुन रखा था कि सतीश कौशिक एक महान अभिनेता हैं और उन्होंने सतीश से उनकी कुछ तस्वीरें लाने और अपने घर आने के लिए कहा। सतीश ने एक्स-रे देखा और मजाक में कहा कि ‘श्याम बाबू, मैं एक्स-रे भेजूंगा, क्योंकि अंदर से मैं बहुत खूबसूरत हूं।’
आत्महत्या करना चाहते थे सतीश कौशिक
वहीं, अभिनेत्री ने आगे कहा कि- एक समय ऐसा भी था कि सतीश कौशिक आत्महत्या करना चाहते थे, क्योंकि ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फ्लॉप हो गई थी। ‘फिल्म के असफल होने के बाद, वो एक दुखी आत्मा थे और उसे ये अहसास था कि, ‘अब मुझे मर जाना चाहिए।’
वो पहली मंजिल पर थे और उन्होंने वहां से नीचे देखा, क्योंकि वो आत्महत्या करने के तरीके ढूंढ रहा थे, तब एक पार्टी चल रही थी और उसने देखा कि आलू और बैंगन तले जा रहे हैं। आलू और बैंगन के बीच और मरो, ये एक बुरी मौत होगी।’ सतीश कौशिक को याद करते हुए शबाना बहुत भावुक थी और उन्होंने सतीश से जुड़े उन किस्सों को भी जिसे सुनकर सब हंसे भी, लेकिन सबकी आंखें आंसुओं से भरी हुई थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
28 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines