Salman Khan On Satish Kaushik: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के वेटरन एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक पर शोक जाहिर करते हुए एक मैसेज शेयर किया था।
इस बीच अब सलमान खान ने फिल्म किसी का भाई किसी की जान के प्रमोशन के दौरान अपनी फिल्म ‘तेरे नाम’ को याद किया और ‘तेरे नाम’ के सीक्वल और दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक को लेकर एक खुलासा किया है।
और पढ़िए – Ajay Devgn: जब सरेआम 20-25 लोगों ने कर दी थी अजय देवगन की धुलाई, तो पिता लेकर आए थे 200 फाइटर
सतीश कौशिक ने डायरेक्ट की थी फिल्म ‘तेरे नाम’
बता दें कि सलमान की सबसे बड़ी हिट और बेस्ट परफॉर्मेंस फिल्मों में से एक फिल्म ‘तेरे नाम’ (2003) को सतीश कौशिक ने ही डायरेक्ट किया था। मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान ने खुलासा किया कि 20 साल पहले सतीश कौशिक ने फिल्म के लिए सिर्फ एक लाइन के आइडिया पर डिसकशन किया था और सलमान ने तब सोचा था कि यह एक सुपर आइडिया है। साथ ही सलमान ने बताया कि कौशिक के निधन से पहले भी उनके साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे।
सतीश ने पूरी की थी शूटिंग
वहीं, सलमान ने ये भी बताया कि सतीश ने उनकी फिल्म की शूटिंग पूरी की और उन्होंने सलमान के भाई अरबाज खान की फिल्म की शूटिंग पूरी की। साथ ही कौशिक सलमान के सुपरविजन में तीसरे प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पूरी करने में कामयाब रहे। दिल्ली में अपने काम के बाद उन्हें तीसरी फिल्म के लिए काम शुरू करना था, लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
और पढ़िए – Pathaan x Tiger Theme Song: फिर एक्शन में दिखे सलमान-शाहरुख खान, पठान एक्स टाइगर का धांसू टीजर रिलीज
‘तेरे नाम’ के सीक्वल को बनाने पर जरूर सोचेंगे- सलमान
इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने आगे कहा कि- उन्होंने ‘तेरे नाम’ के सीक्वल लिए एक प्लॉट पर चर्चा की थी और 20 साल बाद कहानी में क्या हुआ होगा? उन्होंने सतीश कौशिक के साथ प्लॉट शेयर किया था और सलमान से वादा किया था कि वह जल्द ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर देंगे। सलमान ने कहा कि वह फ्यूचर में कभी आगे ‘तेरे नाम’ के सीक्वल को बनाने पर जरूर सोचेंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
28 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines