Satish Kaushik Death: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक रिपोर्ट में शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। रिपोर्ट्स में कार्डियक अरेस्ट को अभिनेता की मौत का कारण बताया गया है। यहां से उनके पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से मुंबई ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए सतीश कौशिक की भतीजी ने कहा कि भगवान अच्छे इंसान को जल्दी बुला लेते हैं। सतीश कौशिक की भतीजी अनीता शर्मा ने कहा कि काश मैं भगवान से उनके जीवन को वापस मांगने के लिए कुछ कर पाती। उन्होंने कहा कि सतीश की एक बड़ी बहन और एक बड़े भाई हैं, वे इस सदमे को कैसे बर्दाश्त करेंगे? अनीता शर्मा ने कहा कि सतीश कौशिक ने दूसरों के दिलों में अपने लिए एक अलग जगह बनाई थी, लेकिन भगवान अच्छे लोगों को जल्दी बुला लेते हैं।
और पढ़िए –Satish Kaushik Death: पिता के जाने के बाद बेटी वंशिका ने शेयर की तस्वीर, फोटो देख हर किसी की आंखें हुई नम
सतीश कौशिक के मैनेजर क्या बोले?
दिल्ली में मौजूद सतीश कौशिश के मैनेजर संतोष राय ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने पर मैं उन्हें अस्पताल लेकर आया था। संतोष राय ने बताया कि सतीश कौशिक बुधवार वह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर साए थे और मुझे करीब 12 बजकर 10 मिनट पर बुलाया था। उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की समस्या बताई जिसके बाद मैं उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा था।
बता दें कि सतीश कौशिक दिल्ली में एक दोस्त के घर पर थे, जब उन्होंने बेचैनी की शिकायत की तो उन्हें गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड समेत उनका परिवार और फैंस सदमे में हैं।
और पढ़िए – अब यादों में सतीश कौशिक: मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, दोस्त अनुपम खेर के नहीं थमें आंसू
अब यादों में सतीश कौशिक: मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, दोस्त अनुपम खेर के नहीं थमें आंसू
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख
सतीश कौशिक के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि सतीश कौशिक के निधन से दुखी हूं। वे एक रचनात्म प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और डायरेक्शन की बदौलत सभी का दिल जाती। उनका काम हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
4 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
7 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
8 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines