Sarzameen X Review: इब्राहिम अली खान, काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘सरजमीन’ 25 जुलाई यानी आज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। अब ये फिल्म देखने के बाद लोग कितने इम्प्रेस हुए और कितने डिप्रेस? इसका पता सोशल मीडिया से चल रहा है। फिल्म देखते ही अब लोगों ने X पर इस पर अपनी राय देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग ‘सरजमीन’ देखकर स्टारकास्ट की एक्टिंग की तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स को फिल्म ‘सरजमीन’ देखने के बाद इसमें कई खामियां भी दिखाई दी हैं।
फिल्म देख क्यों निराश हुए फैंस?
फिल्म ‘सरजमीन’ पर लोगों के मिक्सड रिव्यूज सामने आ रहे हैं। अब ‘सरजमीन’ देखने के बाद दर्शकों का क्या कहना है? चलिए जानते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, ‘सरजमीन के पास ठोस आधार था, लेकिन वो उसे डिलीवर नहीं कर पाई। स्क्रीनप्ले कमजोर था और डायरेक्शन ने इसे निराश कर दिया। पृथ्वी, काजोल और बाकी कास्ट ने अच्छा काम किया, लेकिन इसमें कोई इमोशनल कनेक्ट नहीं था। कुल मिलाकर, एक मिड वॉच है, जिसमें कोई स्टैंडआउट मोमेंट नहीं है।’
इब्राहिम अली खान की एक्टिंग पर लोगों ने दी सलाह
एक शख्स ने लिखा, ‘ये ट्विस्ट आता हुआ एक्सपेक्ट नहीं किया था। बाकी सब फ्लैट और इमोशनलेस है। अगर आपके पास टाइम है, तो एक बार देख सकते हैं। (अपना दिमाग लॉकर में रखने के बाद फिल्म देखें)।’ एक ने लिखा, ‘हॉटस्टार पर आई सरजमीन काफी अच्छी है। ये वो डेब्यू है, जो इब्राहिम अली खान डिजर्व करते हैं।’ एक शख्स ने फिल्म पर बात करते हुए कहा, ‘एक बोल्ड कदम: इंटेंस आधार का मेस्सी एक्सिक्यूशन। पृथ्वीराज इमोशनल भार कैरी करते हैं; काजोल थोड़ी गहराई जोड़ती हैं। लेकिन इब्राहिम अली खान को अभी भी अपनी क्राफ्ट को निखारने की जरूरत है। उनका उग्रवादी रुख खोखला लगता है। टाइट रनटाइम, कश्मीर के स्ट्रॉन्ग विजुअल- लेकिन कमजोर राइटिंग और लॉजिक में चूक मोमेंटम को बिगाड़ देती है।’
यह भी पढ़ें: War 2 के ट्रेलर में कौन-से हैं दो चौंका देने वाले सीन? Kiara Advani और Ashutosh Rana बने हाईलाइट
काजोल और पृथ्वीराज की हो रही तारीफ
काजोल के एक फैन ने लिखा, ‘सरजमीन ने मुझे हैरान कर दिया, इसे देखना मजेदार है और मां ने सबको पीछे छोड़ दिया। काजोल, पृथ्वी मेरे लिए टॉप जोड़ी है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘पृथ्वी और काजोल वाह! वो एक सीन जहां एक पिता के तौर पर विजय ने वल्नरबिलिटी दिखाई है, वो कमाल है। इब्राहिम अच्छे हैं। काजोल और इब्राहिम के सीन अच्छे हैं। इब्राहिम के इमोशनल सीन्स में सैफ के रंग ढंग दिख रहे हैं।’
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
8 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
11 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
13 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
14 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
15 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
15 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines