Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ इंडिया में भले ही रिलीज नहीं की गई हो लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। महज दो दिन में इसे पाकिस्तानी दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इसके बाद से दिलजीत दोसांझ की खुशी का ठिकाना नहीं है। जाहिर है कि ‘सरदार जी 3’ में दिलजीत के साथ पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। इसके लिए सिंगर को एक तरफ इंडिया में जमकर लताड़ा जा रहा है। दूसरी ओर पाकिस्तान में उनकी फिल्म धड़ाधड़ नोट छाप रही है।
दो दिन के अंदर बंपर कमाई
सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘सरदार जी 3’ के कुछ क्लिप और ऑडियंस के रिस्पॉन्स को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी खुशी को जाहिर करते हुए बताया है कि फिल्म ने पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर दो दिन के अंदर 11.3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ‘सरदार जी 3’ ने पहले दिन 4.32 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसने 6.71 करोड़ रुपये कमा लिए।
यह भी पढ़ें: Guru Randhawa ने X अकाउंट किया डिएक्टिवेट? Sardaar Ji 3 कंट्रोवर्सी पर किया था क्रिप्टिक पोस्ट
सिंगर ने शेयर किया रिएक्शन
दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी ऑडियंस के रिएक्शन भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए हैं। उन्होंने वहां के थिएटर में फिल्म देख रही ऑडियंस की झलक शेयर की है। वहीं स्क्रीन पर हानिया आमिर दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ में कैप्शन दिया गया है, ‘देश में सबसे बड़ी अल्ट्रा स्क्रीन पर 12 शो। सरदार जी 3 के लिए ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स।’
कंट्रोवर्सी पर दिया था रिएक्शन
फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने से इंडिया में काफी बवाल मचा हुआ है। पहलगाम अटैक के बाद से लोगों में खासतौर पर गुस्सा देखा गया। सवाल उठे कि फिल्म के लिए हानिया आमिर को क्यों चुना गया? इस कंट्रोवर्सी पर दिलजीत दोसांझ ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया था कि जब सरदार जी 3 के लिए हानिया आमिर को कास्ट किया गया था, उस वक्त सिचुएशन ठीक थी। बहुत सी चीजें हाथ में नहीं होती हैं। सिंगर ने यह भी कहा था कि मेकर्स ने फिल्म को इंडिया में नहीं लेकिन ओवरसीज रिलीज करने का फैसला लिया है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines