Sarabhai Vs Sarabhai Rajesh Kumar Farming: टीवी और फिल्म की दुनिया में हर कोई अपनी किस्मत आजमाने के लिए आता है। कई बार लोग इसमें सफल हो जाते हैं और कई बार उनको बैरंग वापस लौटना पड़ता है। हालांकि कई बार कुछ सितारों को सफल होने के बावजूद काम की तलाश में इधर-उधर भटकना पड़ता है, जो कि उनके लिए काफी मुश्किलों भरा होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है साराभाई वर्सेज साराभाई अभिनेता राजेश कुमार के साथ। साराभाई वर्सेज साराभाई में राजेश कुमार (Sarabhai Vs Sarabhai Rajesh Kumar Farming) ने रौशेश बनकर सभी के दिलों पर राज किया था। अब हाल ही में एक मीडिया हाउस के साथ इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल पर बात की।
खेती करने पर हुए मजबूर
बता दें कि टीवी शोज के बाद अभिनेता ने फिल्मों में कदम रखने का ठाना। उनको फिल्म में रोल भी मिले, लेकिन उनके बहुत से रोल फिल्म से काट दिए गए और उनको किसी ने नोटिस ही नहीं किया। उस खास फिल्म के बाद अभिनेता ने करीब पांच साल तक एक्टिंग की। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि उस फिल्म के बाद उनको खेती करने पर मजबूर होना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 की नई कास्ट का खुलासा, कोई फिल्म में आएगा नजर तो किसी ने की रिजेक्ट
फिल्म से काटे गए सीन
दरअसल राजेश स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में खास किरदार में थे और उन्होंने करीब 15-16 दिनों तक शूटिंग की थी। इस फिल्म में उनके बहुत से रोल थे, लेकिन उनके सीन फिल्म से काट दिए गए। इसके बाद राजेश को खेती-बाड़ी में उतरना पड़ा। इंटरव्यू के दौरान राजेश ने कहा कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद उन्होंने करीब पांच साल तक खेती की। राजेश ने कहा, मुझे उम्मीद थी कि मैंने जिस तरीके से फिल्म में काम किया था, मुझे लगा था कि मुझे नोटिस किया जाएगा और काम मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
image credit: instagram
बैंक्रप्ट हो गए थे राजेश
राजेश ने आगे कहा, मैंने करीब 15-16 दिनों तक शूट किया था और मेरा फिल्म में खास किरदार था। पर न जाने कितने सीन काट दिए गए और कितनों पर कैंची चला दी गई, इस वजह से मैं नोटिस नहीं हो पाया। इस वजह से मैंने अपना कमाई पर खेती करने की शुरुआत की। खेती में इतना पैसा लग गया कि राजेश की सेविंग्स खत्म हो गई और इतना ही नहीं वह बैंक्रप्ट भी हो गए थे। राजेश कहते हैं कि उन्हें गर्व होता है कि जब उनके बच्चे उन्हें एक्टर और किसान बताते हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines