Sara Ali Remembering Sushant Singh: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) एक सात साल 2018 में अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) में साथ नजर आए थे। इसी फिल्म से सारा अली ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू दिया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। आज भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जाता है। ये फिल्म साल 2013 में केदारनाथ त्रासदी पर आधारित है। इस फिल्म का आज 7 दिसंबर को पूरे पांच साल हो चुके हैं।
इसी खास मौके पर सारा अली पिछले साल की तरह इस साल भी सुशांत को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में सारा और सुशांत साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म से अपने किरदार की भी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने एक इमोशनल लाइन भी लिखी, जो उनके फैंस का खूब पसंद आ रही है। इससे पहले सारा ने पिछले साल इस फिल्म को चार साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर कर सुशांत को इमोशनल अंदाज में याद किया था।
Sara Ali Remembering Sushant Singh (Image Credit – Instagram)
Sushant को याद कर इमोशनल हुईं Sara Ali
हाल में सारा अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक कहानी को फिर से शेयर किया, जिसमें उन्हें इंडस्ट्री में पांच साल पूरे होने पर बधाई दी गई थी। शेयर की गई फोटो में फैन ने कई फिल्मों से उनके लुक की कई फोटो शेयर कीं। पोस्ट में लिखा है, ‘आगे क्या होगा यह जानने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। बढ़ते रहो, चमकते रहो और सुधारते रहो, ILY’। इसके साथ सारा अली खान ने भी सुशांत के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इमोशनल इमोजी के साथ लिखा, ‘आधा दशक हो गया???’। फिल्म के एक गाने ‘स्वीटहार्ट ट्रैक’ के साथ इसको शेयर किया गया।
यह भी पढ़ें: Animal की इस एक्ट्रेस ने Ranbir के किरदार को बताया Toxic, बोलीं- ‘मुझे बुरा लगा…’
पिछले साल भी Sara Ali ने किया था याद
पिछले साल 2022 में भी सारा अली खान ने ‘केदारनाथ’ के साथ-साथ अपने डेब्यू के चार साल पूरे होने पर कई बीटीएस तस्वीरें साझा की थीं और साथ में एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था। इसके अलावा, उन्होंने अपने को-एक्टर और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘चार साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ। यह अब भी एक सपने जैसा लगता है और अब शायद हमेशा रहेगा’।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines