Sanya Malhotra: सान्या मल्होत्रा को आज भी लोग उनकी डेब्यू फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) से याद करते हैं। उस फिल्म में पहलवान बनकर सबका दिल जीतने वालीं सान्या मल्होत्रा जल्द ही Mrs. बनने वाली हैं। रियल लाइफ में नहीं, बल्कि बड़े पर्दे पर अब सान्या को फैंस शादीशुदा महिला के रूप में देखेंगे। इस फिल्म में वो एक हाउसवाइफ का रोल प्ले करने वाली हैं। वहीं, जब एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए न्यूज 24 पहुंचीं, तो उन्होंने इंटरव्यू में कुछ दिलचस्प खुलासे कर दिए।
सान्या मल्होत्रा को शादी के लिए चाहिए कैसा लड़का?
सान्या मल्होत्रा से सवाल किया गया कि वो अपने लाइफ पार्टनर में कौन-सी क्वालिटीज देखना चाहती हैं? ऐसी कौन-सी खूबियां हैं जो उनके पार्टनर में होनी जरूरी हैं? इस सवाल के जवाब में सान्या मल्होत्रा ने कुछ ऐसी चीजें बताईं, जो हर शादी में बेहद जरूरी होती हैं और ये एक कामयाब शादी की नींव रखती हैं। सान्या ने पहली क्वालिटी बताई कम्युनिकेशन। एक्ट्रेस का कहना है कि कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है। वो चाहती हैं कि वो भी उनके दिल में हो वो अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकें।
थॉट्स के अलावा लड़के में क्या करना चाहिए मैच?
सान्या मल्होत्रा का पार्टनर के साथ कम्युनिकेशन बेहद स्ट्रॉन्ग होना चाहिए। इसके अलावा वो चाहती हैं कि उनका पार्टनर ऐसा हो जिसके साथ जिंदगी का सफर हंसते-हंसते निकल जाए। यानी उन्हें ऐसा लड़का चाहिए जो उन्हें हंसा सके और उन्हें खुश रख सके। इसके अलावा एक और अहम क्वालिटी एक्ट्रेस ने गिनवाई है, जो बेहद ही कम लड़कों में देखने को मिलती। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें एक ऐसा लड़का चाहिए जो सिर्फ थॉट्स नहीं, बल्कि रिस्पॉन्सिबिलिटीज भी शेयर करे।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के सेलेब्स की फीस रिवील, एक हफ्ते में छाप रहे लाखों
क्या सान्या मल्होत्रा का अभी शादी करने का है प्लान?
सान्या मल्होत्रा का मानना है कि एक शादी में दोनों को बराबर होना चाहिए। लड़के और लड़की दोनों को जिम्मेदारियां बांट लेनी चाहिए। एक्ट्रेस ने इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान बताया है कि शादी के लिए कोई सही उम्र नहीं होती। उम्र का शादी से कोई लेना-देना नहीं है। सान्या ने कहा अभी उनका करियर अच्छा चल रहा है और वो फिलहाल उसी पर फोकस करना चाहती हैं। हालांकि, वो जानती हैं कि वो अपने लिए एक सही पार्टनर ढूंढेंगी और इसे लेकर वो काफी कॉन्फिडेंट हैं। सान्या के मुताबिक, एक पार्टनर होना जल्दी शादी करने से ज्यादा जरूरी है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
16 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
20 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
22 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
23 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines