बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन और संजय दत्त ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन दोनों कभी भी एक फिल्म में एक्शन करते हुए नजर नहीं आए हैं. आप भी दोनों एक्टर को एक्शन करते हुए देखना चाहते हैं, तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है. दरअसल संजय दत्त और अजय देंवगन दोनो एक साथ एक एक्शन पैक्ड मूवी में नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं उनकी फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. यह एक एक्शन एडवेंचर फिल्म है, जो काफी वक्त पहले से चर्चा में बनी हुई थी. लेकिन अब फिल्ममेकर लव रंजन इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगा दी है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा के मंगेतर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला
कब रिलीज होगी संजय दत्त और अजय देवगन की फिल्म
आपको बता दें कि अजय देवगन और संजय दत्त की इस फिल्म तो फिलहाल रेंजर नाम दिया गया है. वहीं फिल्ममेकर लव रंजन ने यह भी बताया है कि वो इस फिल्म के लिए एक बेहतरीन नाम की तलाश कर रहे हैं. दरअसल बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए फिल्ममेकर लव रंजन ने कहा कि फिल्म को रिलीज होने में अभी 11 महीने का समय बाकी है. रिलीज से पहले वो इस फिल्म के लिए एक शानदार नाम तलाश कर लेंगे. इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी नजर आने वाली हैं. बता दें कि यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
यह भी पढ़ें: 77 वें गणतंत्र दिवस पर छाया बॉलीवुड सेलेब्स का देशभक्ति अंदाज, सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट
इन फिल्मों में काम कर चुके हैं ये एक्टर
संजय दत्त और अजय देवगन ने बॉलीवुड में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. उनकी ज्यादातर फिल्म कॉमेडी बेस्ड रही है. लेकिन ऐसा पहली बार होगा कि जब दोनों आमने सामने एक्शन करते हुए नजर आएंगे. अजय और संजय दत्त एक साथ इन फिल्मों में नजर आए हैं. जैसे-‘हम किसी से कम नहीं’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘रास्कल्स’, ‘एलओसी कारगिल ‘, ‘टैंगो चार्ली’, और ‘सन ऑफ सरदार’ फिल्म शामिल है.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
11 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
13 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
14 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
14 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
17 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
17 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines