Sania Mirza Mohammed Shami Wedding Rumours: सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपनी शादी टूटने के बाद से लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक तरफ सानिया मिर्जा क्रिकेटर पति से मिला धोखा भूलकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं तो दूसरी तरफ उनका नाम लगातार क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से जोड़ा जा रहा है। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया यूजर्स इनकी शादी के कयास लगा रहे हैं।
क्या है सानिया और शमी की शादी की खबरों की सच्चाई?
हालांकि, सानिया मिर्जा कई बार ये साफ कर चुकी हैं कि अब उनकी जिंदगी में कोई नहीं है और वो बस अपने बेटे के साथ ही खुश रहना चाहती हैं। फिर भी फैंस हैं कि उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं। वो हर रोज ऐसी अफवाहें फैला देते हैं कि सानिया और मोहम्मद शमी शादी करेंगे। अब अफवाहों से लगी ये आग इतनी बढ़ चुकी है कि टेनिस प्लेयर के पिता को खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी है। सानिया की दूसरी शादी की खबरों में कितनी सच्चाई है अब उसका खुलासा उनके पिता ने किया है।
सानिया के पिता ने किया रिवील
सानिया के पति शोएब मालिक से अलग होने के बाद से उनकी जोड़ी मोहम्मद शमी संग बनाई जा रही है, लेकिन इन दावों में जरा भी सच्चाई नहीं है। खुद सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा (Imran Mirza) ने अब इन रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। मीडिया को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि ‘ये सब खबरें झूठी और बकवास हैं। सानिया तो कभी क्रिकेटर मोहम्मद शमी से मिली भी नहीं हैं।’ अब पिता के बयान से साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
यह भी पढ़ें: ड्रग्स ओवरडोज से मारा गया फेमस एक्ट्रेस का भाई, महज 36 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया
क्यों उड़ रही हैं शादी की अफवाहें?
बता दें, ये रूमर्स तब से उड़ रही हैं जबसे सानिया को पति से धोखा मिला है। यहां सानिया अकेली हैं और वहां शमी भी पत्नी से दिल तुड़वा चुके हैं। ऐसे में लोग इनकी मैच मेकिंग में जुटे हुए हैं। दो सिंगल लोगों को जबरदस्ती जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग इनकी दूल्हा- दुल्हन के रूप में फोटोज एडिट करके भी सनसनी मचा रहे हैं। तो फैंस को ऐसी झूठी खबरों से बचकर रहना चाहिए।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines