Sangeeta Bijlani Farmhouse Theft: साल 2025 में सेलिब्रिटी के घर से लगातार चोरी के मामले देखने को मिल रहे हैं। ये चौथी बार देखने को मिला है, जब एक और एक्ट्रेस के घर पर चोरों ने सेंध लगाई है। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फार्महाउस में चोरों ने घुसकर कीमती सामान उड़ा दिया है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक्ट्रेस काफी वक्त के बाद अपने फार्म हाउस पहुंचीं। वहां का नजारा देखने के बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संगीता बिजलानी से पहले तीन और सेलेब्स के घर इस साल चोरी हो चुकी है।
चोरों ने तोड़ दिए CCTV कैमरे
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता बिजलानी की तरफ से दर्ज शिकायत में बताया गया है कि एक्ट्रेस काफी वक्त के बाद अपने दो नौकर के साथ पुणे के मावल स्थित फार्म हाउस पहुंची थीं। उन्होंने देखा कि फार्म हाउस का मेन गेट और विंडो की ग्रिल टूटी हुई है। शिकायत के मुताबिक, संगीता बिजलानी ने कहा कि उनके फार्म हाउस से टीवी सेट समेत कीमती सामान गायब हैं। फ्रिज, CCTV कैमरे और बेड तोड़ दिए गए हैं। चोरों ने लूटपाट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।
इस कारण नहीं गई थीं फार्म हाउस
संगीता बिजलानी ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि उनके पिता की हेल्थ ठीक नहीं चल रही थी। इस कारण वह कई महीने से अपने फार्म हाउस नहीं गई थीं। जब वो अपने दो नौकरों के साथ फार्म हाउस पहुंची तो गेट टूटा देखकर दंग रह गईं। चोरों ने फार्म हाउस के ऊपर फ्लोर पर भी काफी तोड़फोड़ की है। फिलहाल पुलिस एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Kashish Kapoor ने किया कुक की चोरी की हरकत का खुलासा, वीडियो में छलका दर्द
इन सेलेब्स के घर भी इस साल हुई चोरी
संगीता बिजलानी के अलावा इस साल 3 सेलेब्स के घर चोरों ने सेंध लगाई है। पिछले महीने जून में टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने बताया था कि मुंबई स्थित उनके घर से कीमती सामान की चोरी हो गई है। ये चोरी उनके ही वर्कर ने की थी जिसे कुछ दिन पहले एक्टर ने काम पर रखा था। एक्ट्रेस युविका चौधरी के घर भी पिछले महीने चोरी हुई थी, जब वह फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर गई थीं। इसके अलावा हाल ही में बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर के घर से उनके कुक ने 50 लाख रुपये चुरा लिए थे। इस बात की जानकारी कशिश ने खुद दी थी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines