Sandeep Reddy Vanga: बॉलीवुड की 2 ऐसी फिल्में हैं जिन्हें लेकर जितना बवाल हुआ है, लोगों ने उन्हें उतना ही पसंद भी किया है। ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) हो या फिर ‘एनिमल’ (Animal) इन दोनों फिल्मों में लीड एक्टर को देखकर लोगों ने इन्हें जमकर ट्रोल किया था। दोनों ही किरादर काफी वायलेंट थे, लेकिन इनके लुक काफी पॉपुलर हुए हैं। अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लुक पर बड़ा खुलासा किया है।
किससे इंस्पायर्ड है कबीर सिंह और एनिमल में रणबीर और शाहिद का लुक?
हाल ही में एक फिल्म इवेंट के दौरान ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर ने सबके सामने एक बड़ा राज खोल दिया। उन्होंने रिवील किया कि नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के रियल लाइफ वाले स्टाइल, यानी लंबे बाल और दाढ़ी से ही उनकी फिल्मों के हीरो के लुक इंस्पायर्ड हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने इस दौरान नागा चैतन्य की जमकर तारीफें कीं। डायरेक्टर ने कहा, ‘कभी-कभी किसी वजह से, कुछ एक्टर्स को पर्सनली जाने बिना भी, आप उनके लिए एक स्पेशल झुकाव महसूस करते हैं और नागा चैतन्य उनमें से एक हैं।’
डिजाइनर को संदीप रेड्डी वांगा ने दिया था किसका रेफरेंस?
संदीप रेड्डी वांगा ने आगे कहा, ‘रियलिटी में, नागा जिस तरह से कपड़े पहनते हैं और जिस तरह से अपनी लेम्बोर्गिनी चलाते हैं- मैंने अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर से कबीर सिंह और एनिमल के लिए उनके रियल लाइफ ऑउटफिटस से रेफरेंस लेने के लिए कहा। मैंने ये पहले कभी शेयर नहीं किया था, लेकिन मैंने सोचा कि मैं आज करता हूं।’ अब संदीप रेड्डी वांगा के इस खुलासे के बाद फैंस भी हैरान हैं। अब अगर आप शाहिद और रणबीर के लुक को नागा के रियल लाइफ लुक से इमेजिन करें तो वाकई उनमे काफी समानताएं हैं।
यह भी पढ़ें: Sonu Nigam को हुई खुद की और परिवार की सेफ्टी की चिंता? सिंगर ने कानून पर उठाए सवाल
साई पल्लवी को ‘अर्जुन रेड्डी’ में कास्ट करना चाहते थे वांगा
इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा ने इस इवेंट में ये भी रिवील किया कि वो पहले चाहते थे कि साई पल्लवी (Sai Pallavi) ‘अर्जुन रेड्डी’ (Arjun Reddy) में एक्ट्रेस बनें। हालांकि, बाद में इसमें विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे को लीड रोल में रखा गया था। आपको बता दें, ‘कबीर सिंह’ साउथ फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का ही हिंदी रीमेक है।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines