Sana Makbul Instagram Live: रियलिटी शो बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। ओटीटी पर भी यह शो काफी धमाल मचाता दिखता है। दरअसल, बिग बॉस एक नॉर्मल इंसान को भी स्टार बना देता है। शो के इतिहास में अब तक कई लोग आए जिन्हें पहचान मिली। साथ ही साथ उनके फॉलोअर्स में बढ़ोतरी होती है। हालांकि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल के साथ जो हुआ वो किसी शर्मनाक रिकॉर्ड से कम नहीं कहा जाएगा। एक तरफ सना को अन डिजर्विंग विनर कहा जा रहा है। कई लोगों का मानना है कि उनके अंदर विनर बनने की क्वालिटी नहीं थी। साथ ही मेकर्स पर फिक्स विनर होने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सना के इंस्टाग्राम लाइव में हैरान करने जैसा मामला दिखाई दिया।
पोस्ट में दिखा शर्मनाक रिकॉर्ड
बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले ‘द खबरी’ ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विनर सना मकबूल को इंस्टाग्राम लाइव करते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट में हैरानी की बात ये है कि सना के इंस्टाग्राम लाइव पर सिर्फ 62 हजार लोग ही जुड़े हैं। पोस्ट में कहा गया है कि बिग बॉस के इतिहास में किसी विनर या रनर अप के लिए ये अब तक के सबसे कम आंकड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat को तंज भरी बधाई देने वाली कंगना रनौत ने लिया यू-टर्न
एक्ट्रेस होकर भी नहीं मिली पॉपुलैरिटी
जाहिर है कि सना मकबूल टीवी स्टार रही हैं। बिग बॉस में आने से पहले उन्हें रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में देखा जा चुका है। बिग बॉस की जर्नी के दौरान भी सना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बातें करती हुईं नजर आईं हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो सना मकबूल टीवी का चर्चित चेहरा हैं और बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और ज्यादा बढ़नी चाहिए थी लेकिन उनके साथ ऐसा होते हुए नहीं दिख रहा है।
पहली बार बिग बॉस विनर का ऐसा रिकॉर्ड
कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल से ज्यादा पॉपुलैरिटी यूट्यूबर शिवानी कुमारी को मिल गई है। स्टार न होते हुए भी शिवानी के फैंस की लिस्ट में बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, बिग बॉस का विनर बनने के बाद अगर कोई स्टार इंस्टाग्राम लाइव पर आता है तो लाखों में फैंस उससे कनेक्ट होते हैं। वहीं टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल के लिए ये बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड है। इतने कम लोग जुड़ेंगे ऐसा शायद सना मकबूल ने भी नहीं सोचा होगा।
संबंधित खबरें
'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
10 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
11 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
11 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
11 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
12 hrs agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
13 hrs ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
14 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
15 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
16 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines