Sana Javed-Shoaib Malik Honeymoon: पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) ने पिछले महीने ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से निकाह किया है। कपल ने 20 जनवरी को निकाह की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी थी। इन दिनों कपल अपने हनीमून पर है, जहां से उन्होंने कुछ मोमेंट शेयर किए हैं। हालांकि फैंस कपल के हनीमून की तस्वीरें देखने को बेताब हो रहे हैं और डिमांड कर रहे हैं कि कम से कम डेस्टिनेशन रिवील कर दें।
हनीमून से इनसाइड तस्वीर वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना जावेद और शोएब मलिक अपने हनीमून के लिए शायद दुबई गए हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने हनीमून से इनसाइड तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नीले समंदर के किनारे सना और शोएब के पैर पर व्हाइट और येलो कलर का टॉवल दिख रहा है। वहीं सामने की ओर बालकनी है, जिसमें से सामने का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। हालांकि तस्वीर में दोनों ने फेस रिवील नहीं किया है।
रिएलिटी शो पर हुई थी पहली मुलाकात
कपल अपने हनीमून के रोमांटिक मोमेंट को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। जाहिर है कि सना जावेद और शोएब मलिक शादी से पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक रिएलिटी शो पर हुई थी। तभी से दोनों के बीच दोस्ती रही। हालांकि बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जनवरी में सना और शोएब ने शादी कर ली।
सना जावेद की दूसरी शादी
आपको बता दें कि सानिया मिर्जा से तलाक के बाद शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है। सना जावेद की बात करें तो उनकी यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने फेमस सॉन्ग राइटर उमैर जसवाल से शादी की थी। साल 2020 में दोनों ने शादी की लेकिन इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और तीन साल में ही दोनों का तलाक हो गया।
यह भी पढ़ें: Vicky Jain से अलग होंगी Ankita Lokhande? तलाक की अफवाह के बीच एक्ट्रेस ने बताया सच
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
9 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines