फिल्म ‘वैल डन अब्बा’ साल 2010 में रिलीज हुई थी और ये पानी की कमी पर श्याम बेनेगल का व्यंग्य था। इस फिल्म में समीर दत्तानी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर एक्टर ने फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें शेयर की हैं और श्याम बेनेगल के साथ अपना काम से जुड़ा अनुभव भी शेयर किया है। ‘वैल डन अब्बा’ में एक्ट्रेस मिनीषा लाम्बा के साथ रोमांटिक लीड एक्टर प्ले करने वाले समीर दत्तानी ने डायरेक्टर को दिल से याद किया है।
फिल्म करने से पहले क्यों डरे हुए थे एक्टर?
समीर दत्तानी ने कहा, ‘मेरे फिल्मी करियर की शुरुआत में श्याम बेनेगल के साथ काम करना बहुत जिम्मेदारी के साथ आया था। श्याम बाबू एक इंस्टीटूशन थे। उन्होंने सिनेमा को शबाना आजमी और स्मिता पाटिल जैसे महान एक्टर्स दिए हैं। उनकी ‘अंकुर’, ‘भूमिका’ और ‘जुनून’ जैसी फिल्में, इंडियन सिनेमा में निर्णायक क्षण थीं। इसलिए मैं उनके साथ काम करने को लेकर बहुत घबराया हुआ था।’
समीर दत्तानी ने शेयर किए श्याम बाबू संग अपने एक्सपीरियंस
हालांकि बाद में समीर दत्तानी को श्याम बाबू के साथ काम करना अच्छा लगा और उनके लिए ये एक्सपीरियंस सुखद रहा। समीर दत्तानी ने आगे कहा, ‘वो पूरी तरह से चिल्ड आउट थे। मिनीषा लाम्बा और मैं सेट पर न्यू कमर्स थे। रजित कपूर, ईला अरुण और सलीम घौस जैसे कई एक्टर्स ने श्याम बाबू के साथ काम किया था। उन्होंने मेरी घबराहट को महसूस कर लिया था। मुझसे बात करके उन्होंने मुझे सहज महसूस कराया। दुनिया के किसी भी और हर चीज के बारे में उनकी समझ बहुत ज्यादा थी। बस उनके साथ घूमना ही जिंदगी बदल देने वाला था।’
यह भी पढ़ें: एल्विश यादव ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर बदला इरादा? फैंस को मिल सकती है गुड न्यूज
साल 2024 में हो गया निधन
आपको बता दें, इसके बाद श्याम बेनेगल ने साल 2023 में ‘मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ को छोड़कर कोई भी फिल्म डायरेक्ट नहीं की। श्याम बेनेगल की पहली फीचर फिल्मों में से एक है ‘अंकुर’, जिसे आज तक लोग उनकी बेहतरीन फिल्म मानते हैं, वो ग्रामीण हैदराबाद में सेट की गई थी। आपको बता दें, 23 दिसंबर साल 2024 में श्याम बेनेगल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया था।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
7 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
10 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
11 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines