पॉपुलर कॉमेडियन समय रैना चर्चा में हैं। आज 24 मार्च को समय रैना महाराष्ट्र साइबर सेल में अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले में समय को साइबर सेल तीन बार समन भेज चुकी है। फाइनली अब समय को महाराष्ट्र साइबर सेल के दफ्तर में देखा गया है। इस मामले में साइबर सेल ने समय को दो बार समन भेजा लेकिन समय अपना बयान देने नहीं आए। वहीं, अब समय तीसरे समन पर साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं।
महाराष्ट्र साइबर सेल पहुंचे समय रैना
इसको लेकर फ्री प्रेस जरनल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है और जानकारी दी है कि समय अपना बयान दर्ज कराने के लिए साइबर सेल पहुंचे हैं। गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद मामले में समय रैना के अलावा रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मखीजा, आशीष चंचलानी का नाम भी आया है और उन्हें भी साइबर सेल अपना बयान देने के लिए आना पड़ा था।
समय ने दो समन क्यों किए मिस?
वहीं, अगर समय रैना की बात करें तो समय रैना अमेरिका और कनाडा के दौरे पर थे। इस वजह से वो साइबर सेल अपना बयान देने के लिए नहीं पहुंचे थे। हालांकि, उन्होंने सेल से रिक्वेस्ट की थी कि वो वीडियो कॉल के जरिए उनका बयान ले ले, लेकिन साइबर सेल ने कहा था कि उन्हें पर्सनली आकर अपना बयान देना होगा। अब समय तीसरे समन के बाद साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं।
क्या है पूरा मामला?
वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर भद्दे कमेंट के बाद से ये मामला चर्चा में आया और पूरे देश ने इस पर नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना था कि इस तरह का भद्दा कमेंट सही नहीं है और इसको लेकर शो से जुड़े कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ के लिए कौन बना चुनौती? किससे होगी सनी देओल की टक्कर?
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines