Samantha Ruth Prabhu Wedding Ring: साउथ से लेकर ओटीटी तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुके एक्टर सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने बीते दिन डायरेक्टर राज निदिमोरू संग फेरे लिए हैं. उनकी वेडिंग काफी सुर्खियों में रही. इसकी वजह उनका ट्रेडिशनली अंदाज है. उन्होंने बिना शोर-शराबे के शादी की. साथ ही उनके लुक ने भी फैंस का सारा ध्यान खींच लिया. इस दौरान जिसने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा वो थी उनकी हीरे की अंगूठी. चलिए बताते हैं इस अंगूठी की कीमत के साथ ही खासियत के बारे में…
यह भी पढ़ें: याद है वो छोटी नटखट ‘गंगूबाई’? अब बनी स्लिम फिट; गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन देख आप भी रह जाएंगे दंग!
शादी में दिखा था सामंथा का ट्रेडिशनल लुक
सामंथा ने अपनी दूसरी शादी के लिए कटन सिल्क साटन बनारसी साड़ी पहनी थी. उसके साथ गोल्ड जूलरी और गजरा कैरी किया था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. वह लाल जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही थीं. हैवी जूलरी के साथ ही अभिनेत्री ने हीरे की अंगूठी कैरी की थी, जो काफी चर्चा में रही. इसे शादी में राज नंदिमोरू ने उन्हें पहनाया था. इस पर सबकी निगाहें टिक गई थीं. इस हीरे की अंगूठी का कनेक्शन राजा-महाराजाओं से है. उन्होंने जो हीरे की रिंग कैरी की है वो कोई साधारण हीरा नहीं है.
सामंथा की हीरे की अंगूठी की खासियत
दरअसल, अभिलाषा प्रेट जूलरी की डिजाइनर अभिलाषा भंडारी ने हाल ही में एचटी सिटी से बात की और इस अंगूठी के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि सामंथा ने जो अंगूठी पहनी थी उसे पोर्ट्रेट कट डायमंड कहते हैं. डिजाइनर ने बताया कि ये दुनिया के सबसे पुराने और क्लासिक हीरे में से एक है. उन्होंने इसकी खासियत के बारे में बताया कि ये हीरो काफी पतला और सपाट होता है. इसे आर-पार देखा जा सकता है. इसे बहुत ही बारिकी से बनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Advance Booking: बॉक्स ऑफिस की ‘धुरंधर’ बन पाएगी रणवीर सिंह की फिल्म? जानिए एडवांस बुकिंग का हाल
डिजाइनर ने बताया कि इस अंगूठी का इस्तेमाल मुगल काल में किया जाता था. उन्होंने बताया कि पोर्ट्रेट कट का इस्तेमाल मिनिएचर पेंटिंग्स और शाही तस्वीरों को कवर करने के लिए किया जाता था. यही वजह है कि इसे पोर्ट्रेट कट कहा जाता है. अभिलाषा का कहना है कि ये डायमंड पहले ज्यादातर गोलकुंडा में मिला करते थे. उन्होंने ये भी कहा कि ये हीरा बादशाह शाहजहां को काफी पसंद था.
सामंथा की शादी की पोस्ट
सामंथा की अंगूठी की कीमत
सामंथा की पोर्ट्रेट कट डायमंड रिंग की कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सामंथा की अंगूठी की कीमत 50 लाख रुपये है. बताया जाता है कि ये हीरा महंगा है और इस पर किया गया बारिक काम का चार्ज भी अलग है. कहा जाता है कि हर कारीगर इस अंगूठी पर काम नहीं कर सकता है. इसके लिए एक्सपर्ट चाहिए होता है.
सामंथा रुथ प्रभु ने कहां पर की दूसरी शादी?
इसके साथ ही अगर सामंथा की दूसरी शादी के बारे में बात की जाए तो उन्होंने ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में सीक्रेटली मैरिज की थी. इस दौरान उन्हें सुर्ख लाल साड़ी में देखा जा सकता है. उन्होंने अर्पिता मेहता की डिजाइन की हुई रेड कस्टमाइज्ड सिल्क साड़ी कैरी की थी. इसके साथ ही उनके दूल्हा बने राज ने कुर्ता पायजामा और गोल्डन कलर की नेहरु जैकेट पहना था.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की कॉलेज मार्कशीट हुई वायरल, गणित-फिजिक्स में जीनियस थे ‘किंग खान’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines