हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

समांथा रुथ प्रभु ने मिटाई नागा चैतन्य के प्यार की निशानी, यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अक्सर किसी ना किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक अभी भी सामंथा लाइमलाइट में हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब आप सोच की आखिर ऐसा क्या हुआ कि सामंथा फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ गईं, तो आइए जानते हैं।

सामंथा ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, हाल ही में सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि सामंथा के हाथ पर जो टैटू बना हुआ था, वो एकदम लाइट हो गया है और बेहद फीका दिख रहा है। ये वही टैटू है, जिसके जरिए सामंथा और नागा ने अपने प्यार का इजहार किया था। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं, लेकिन नागा के हाथ पर अभी भी ये टैटू बना हुआ है, पर सामंथा के हाथ पर ये फीका पड़ गया है।

यूजर्स ने किया रिएक्ट

जैसे ही सामंथा की ये फोटो सामने आई, तो सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। जैसे ही फैंस की नजर इस पर पड़ी, तो लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू किया। एक यूजर ने इस पर रिएक्शन देते हुए कमेंट किया कि ऐसे कैसे हटा दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि सामंथा को इससे अच्छा मिलना चाहिए। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि इनका तलाक क्यों हुआ? एक और यूजर ने लिखा कि उसने सामंथा को धोखा दिया। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

Samantha Ruth Prabhu, Naga Chaitanya

नागा और सामंथा हो चुके हैं अलग

गौरतलब है कि जबसे नागा और सामंथा अलग हुए हैं, तबसे ही एक्ट्रेस अपने इस टैटू को छुपाती नजर आई हैं। वहीं, अगर नागा की बात करें तो उन्होंने सोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। साथ ही सामंथा के राज निदिमोरू को डेट करने की अफवाह है। हालांकि, सामंथा को लेकर अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है और ये बस रूमर्स हैं।

यह भी पढ़ें- प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का क्यों हुआ ब्रेकअप, क्या शादी से है कोई कनेक्शन?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें