Samantha Ruth Prabhu Birthday: सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का वो जाना पहचाना नाम है जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। आज सामंथा अपना 35वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस को न केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में जाना जाता है बल्कि पुरे देश में उनकी शानदार फैन फॉलोइंग है। सामंथा का जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था।
बचपन से ही बनना चाहती थीं हीरोइन
सामंथा रूथ प्रभु का बचपन से ही सपना था कि वो बड़ी होकर हीरोइन बनें, लेकिन उन्होंने कभी ये नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी सफलता मिलेगी। आर्थिक तंगी के चलते सामंथा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उन्होंने जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी की।
ये भी पढ़ेंः Sara Ali Khan Travels In Metro: लग्जरी कार छोड़कर मेट्रो का लुत्फ उठाती दिखीं सारा अली खान, कहा- ‘मुंबई मेरी जान’
सामंथा के करियर की शुरुआत
सामंथा का असली नाम यशोदा है जो उनके घरवालों ने रखा था। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें पहचान सामंथा रूथ प्रभु के नाम से ही मिली। जब सांमथा मॉडलिंग कर रही थीं तो उसी दौरान निर्देशक रवि बर्मन की नजर उन पर पड़ी और उन्होंने सांमथा को लीड रोल में अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया।
इस फिल्म का नाम था ‘ माया चेसावे’ जिसमें उनके अपोजिट हीरो की भूमिका निभाने वाले एक्टर का नाम था नागा चैतन्य। समांथा की पहली ही फिल्म हिट रही और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अभिनेत्री का अवार्ड भी मिला। इसके बाद से एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं।सांमथा ने तमिल, तेलुगू समेत 65 फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने आखिरी बार पुष्पा में एक आइटम नंबर किया था जो बहुत हिट रहा और वो गाना सभी की जुबान पर चढ़ गया।
ये भी पढ़ेंः ‘दाग’ के 50 साल: शर्मिला टैगोर ने साझा किया यश चोपड़ा, राजेश खन्ना के साथ काम करने का अनुभव और फिल्म से जुड़ी यादें
इतने करोड़ की मालकिन हैं सामंथा
आपको बताते चलें कि, कभी आर्थिक स्थिति से जूझने वाली समांथा आज काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो वो करीब 80 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। सामंथा की कमाई का सोर्स मॉडलिंग, एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा एक फिल्म करने के लिए करीब 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। बात उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो सामंथा का उनके पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) से तलाक हो चुका है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
14 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
16 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
17 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
20 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
21 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
21 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
22 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines