Samantha Ruth Prabhu Raj Nidimoru Wedding Photos: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं. उनका नाम लगातार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निधिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा था. ऐसे में अब तमाम अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने अब अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है. उन्होंने राज से सीक्रेटली शादी कर ली है, जिसकी अनदेखी तस्वीरों को शेयर किया है.
दरअसल, जब सामंथा की दूसरी शादी की चर्चा शुरू हुई तो इसी बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पति राज निधिमोरु के साथ वेडिंग की फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कोई बहुत लंबा चौड़ा कैप्शन नहीं लिखा बल्कि उन्होंने तारीख लिखी है, ‘1 दिसंबर, 2025.’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी शेयर की है.
सामंथा की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद शादी की खबर को पक्का माना जा रहा है. इन तस्वीरों से एक बात साफ जाहिर होती है कि दोनों स्टार्स ने अपनी दूसरी शादी में कोई शोर-शराबा नहीं किया. उनकी शादी शहनाई तक नहीं बजी. उन्होंने सीक्रेटली मैरिज की. फोटोज के जरिए देखा जा सकता है कि उनके साथ कोई खास मेहमान भी नजर नहीं आ रहे हैं. इससे पहले उनके करीबी सोर्स की ओर से कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने दूसरी शादी कर ली है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं.
यह भी पढ़ें: 2025 में इन 4 मराठी-गुजराती फिल्मों का बजा डंका, बॉलीवुड ही नहीं साउथ के धुरंधरों को भी चटाई धूल
सामंथा की वेडिंग पोस्ट
सामंथा ने ट्रेडिशनली की शादी
अगर सामंथा रुथ प्रभु के वेडिंग लुक की बात की जाए तो उन्होंने ट्रेडिशनली तरीके से मंदिर में शादी की है. इस दौरान उन्होंने लाल साड़ी, बालों में गजरा, हाथों में मेहंदी और गले में हैवी नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया था. एक्ट्रेस के लुक में उनकी सादगी ने चार चांद ही लगा दी. सामंथा के इस ऐलान के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है.
यह भी पढ़ें: फिनाले वीक में ‘बिग बॉस 19’, खुली वोटिंग लाइन्स, जानिए टॉप 5 कंटेस्टेंट्स
4 साल में ही टूटी थी पहली शादी
गौरतलब है कि सामंथा ने ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निधिमोरु से पहले नागा चैतन्य के साथ साल 2017 में शादी की थी. इनका रिश्ता महज 4 साल में ही टूट गया था. इनकी शादी ग्रैंड वेडिंग थी. उस साल की सबसे महंगी मूवी थी. एक्टर ने सामंथा से रिश्ता टूटने के 3 साल बाद साल 2024 में शोभिता धूलिपाला से शादी रचाई थी. अब उनके एक साल बाद ही एक्ट्रेस सामंथा ने राज के साथ रिश्ते में बंध गई हैं.
यह भी पढ़ें: ‘आसमान में गुरु के बाज पहरा देते हैं…’, Border 2 में विंग कमांडर बनकर छाए Diljit Dosanjh
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
10 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
15 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
16 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
17 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines