Sam Bahadur Vicky Kaushal Poster Out: विक्की कौशल अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं ज्यादातर लोगों को पसंद आई हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली रिलीज हुई है, हालांकि यह फिल्म फैंस को नहीं रास आई है। अब विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हुआ है, जो कि बहुत शानदार है।
यह भी पढ़ें: न बॉलीवुड न टॉलीवुड… 1200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 5400 करोड़; आपने देखी?
इस किरदार में आएंगे नजर
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक तस्वीर पोस्ट की, जो फिल्म सैम बहादुर में उनके किरदार की झलक दिखाती है। इस फिल्म में विक्की भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आने वाले। विक्की द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह सेना की वर्दी में एक लॉन में खड़े नजर आ रहे हैं।
फैंस को पसंद आया
फोटो शेयर कर विक्की कौशल ने लिखा, जिंदगी उनकी, इतिहास हमारा अच्छी तरह से जिए गए जीवन के लिए! #सैमबहादुर। विक्की कौशल की इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, सर, हम इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, कृपया जल्दी रिलीज करें। एक अन्य ने लिखा- बहुत प्रभावशाली… इस फिल्म का इंतजार है।
भारत पाकिस्तान मैच के दौरान रिलीज होगा टीजर
सैम बहादुर के टीजर की बात करें तो भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान लॉन्च ग्राउंड पर रिलीज किया जाएगा। टीजर फिल्म के मार्केटिंग अभियान की शुरुआत करेगा। बता दें कि भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने दुनिया का नक्शा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मूवी में विक्की कौशल के अलावा एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
7 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
8 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
10 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
11 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
12 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
13 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
14 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines