हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Salman Khan का हॉलीवुड मूवी में लीक हुआ लुक, देखें बॉलीवुड से कितने अलग दिखे भाईजान

Salman Khan First Look: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हॉलीवुड फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं और अब सेट से जुड़ी उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

विज्ञापन
Salman Khan First Look

Salman Khan First Look: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अब हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने जा रहे हैं। सलमान खान एक हॉलीवुड फिल्म में कैमियो करने जा रहे हैं उनका कैमियो लुक हाल ही में लीक हो गया है और इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में सलमान खान एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे और उनके लुक ने उनके फैन्स के बीच उनकी हॉलीवुड में एंट्री को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

सलमान खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल 

सलमान खान का जो लुक लीक हुआ है, उसमें वो अपने सिग्नेचर स्टाइल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वो सफेद कोट और पैंट के साथ नीले रंग की शर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर एक गंभीर और एक्शन-ओरिएंटेड लुक है, जो फिल्म के थ्रिलर प्लॉट को पूरी तरह से सूट करता है। सलमान खान का ये लुक एक्शन थ्रिलर फिल्म के सेट से लीक हुआ है, जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म ‘द सेवन डॉग्स’ हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

सलमान के रोल को लेकर कोई जानकारी नहीं 

फिल्म में सलमान खान के रोल को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके किरदार को बेहद खास और प्रभावशाली तरीके से फिल्माया गया है। ये फिल्म खासतौर पर वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही है और कहा जा रहा है कि सलमान के सीन मध्य-पूर्व में भी काफी अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए सऊदी अरब के अल-उला स्टूडियो में तीन दिन तक काम किया। ये स्टूडियो हाल ही में वैश्विक सिनेमा के लिए खोला गया है और यहां हॉलीवुड जैसी बड़ी फिल्में शूट की जा रही हैं। सलमान खान के साथ इस प्रोजेक्ट में उनके दोस्त और बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार संजय दत्त भी कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

ईद पर धमाल मचाने को तैयार ‘सिकंदर’

सलमान खान के इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। इसके अलावा सलमान खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ ईद पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और शरमन जोशी भी मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं संजय दत्त अपनी अगली फिल्म ‘बागी 4’ के लिए तैयार हैं, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन

कुल मिलाकर सलमान खान का हॉलीवुड में कदम रखना उनके फैंस के लिए एक बड़े सरप्राइज की तरह है। उनके लुक के लीक होने के बाद अब सभी को ये इंतजार है कि सलमान का हॉलीवुड में क्या जलवा दिखेगा।

यह भी पढ़ें: Chhaava BO Collection: छावा ने चकनाचूर कर दिए और रिकॉर्ड्स, 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola