Tiger 3 On OTT: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 पिछले महीने 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में बहुत ही धांसू अवतार में नजर आए हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म टाइगर 3, जो साल 2017 में आई टाइगर जिंदा है की तीसरी किश्त है। सलमान खान की यह फिल्म दुनियाभर में 450 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है, जबकि भारत में 300 करोड़ पार करने के करीब है। वहीं अभी 21 दिन के बाद फिल्म के ओटीटी रिलीज की चर्चा शुरू हो गई है।
किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म टाइगर 3 को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। खबरों के अनुसार, टाइगर 3 करीब महीने भर बाद ही अमेजन प्राइम इंडिया पर फैंस को देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान की पठान भी अमेजन प्राइम पर देखने को मिली थी। वहीं अब वाईआरएफ की यह फिल्म भी अमेजन प्राइम पर रिलीज होने को तैयार दिख रही है।
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा Animal का डिलीट सीन, Ranbir का अंदाज देख खड़े हुए रोंगटे
तारीख की नहीं हुई घोषणा
कहा जा रहा है कि थिएट्रिकल रिलीज को बाद बहुत जल्द यह फिल्म प्राइम वीडियो पर दर्शक देख पाएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म में सलमान खान ने अविनाश राठौड़ उर्फ एजेंट टाइगर और कैटरीना कैफ ने जोया के किरदार में कमबैक किया है। फिल्म में इमरान हाशमी ने विलेन का किरदार निभाया है, वहीं रेवती और रिद्धि डोगरा सहित कई कलाकारों ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है।
300 करोड़ का आंकड़ा पार होगा या नहीं
बता दें कि रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में बढ़िया कलेक्शन कर रही हैं। यही वजह है कि दोनों का असर टाइगर 3 के कलेक्शन पर भी पड़ा है। अब देखने वाली बात होगी कि दोनों शानदार फिल्मों के बीच अब टाइगर 3 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाएगी या नहीं।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
11 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines