Tiger 3 and TV show CID Connection: हाल में 12 नवंबर, दिवाली के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) ने देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही 146 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। ‘एक था टाइगर’ (Ek Tha Tiger) से लेकर ‘टाइगर जिंदा है’ (Tiger Zinda Hai) के बाद टाइगर और जोया की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब मिस किया, जिसकी कमी को ‘टाइगर 3’ ने पूरा कर दिया। फिल्म में दोनों के बीच की केमिस्ट्री के साथ-साथ एक्शन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।
मनीष शर्मा (Maneesh Sharma) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनके रोल को और अभिनय को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का भी कैमियो है, जो अपने ‘पठान’ (Pathaan) के किरदार में ही नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि इस फिल्म का टीवी के फेमस शो ‘CID’ से कनेक्शन है।
क्या है YRF Spy Universe?
जी हां… दरअसल, सलमान और कैट की ये स्पाई फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जो यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स (YRF Spy Universe) की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इस लिस्ट में शाहरुख की इसी साल जनवरी में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ का नाम भी शामिल है, जिसने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी, लेकिन ये जासूस वाली फिल्मों का कॉन्सेप्ट आया कहां से?
इस शख्स के दिमाग की उपज है ये आइडिया
बॉक्स ऑफिस पर अंधा पैसा कमाने वाली ‘टाइगर 3’, ‘वॉर’ से लेकर ‘पठान’ जैसी फिल्मों के पीछे जिसका दिमाग लगा है उनका नाम श्रीधर राघवन (Sridhar Raghavan) है, जिनका सीधा कनेक्शन टीवी के फेमस और हिट शो CID से रहा है। इस कंपनी को करोड़ों लगाकर बनाया गया था, जो अपनी स्पाई मूवीज से अरबों रुपये कमा रही है। YRF की शुरुआत साल 2012 में ‘एक था टाइगर’ से हुई थी, लेकिन YRF Spy Universe को इसी साल 2023 में SRK की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज के साथ ही लॉन्च किया गया।
YRF स्पाई यूनिवर्स की अब तक की फिल्में
फिल्म निर्देशक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के दिमाग में ऐसी फिल्मों की कहानी घूम रही थी, जिनको श्रीधर राघवन ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की हिट फिल्म ‘वॉर’ के समय डेवलप किया और Spy Universe का आइडिया दिया। इसके तरह अब तक ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और अपकमिंग ‘वॉर 2’ जैसी एक्शन और स्पाई फिल्में बन चुकी हैं।
CID से कनेक्शन?
श्रीधर राघवन (Sridhar Raghavan) सोनी टीवी के फेमस और दर्शकों के पसंदीदा टीवी शो सीआईडी में भी काम कर चुके हैं। वे शो के स्क्रीनराइटर और क्रिएटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं। साल 1998 से अपनी शुरुआत करने वाले इस शो ने दो दशक तक टीवी इंडस्ट्री पर राज किया है। बता दें कि श्रीधर राघवन ने तीन साल इस शो में 91 एपिसोड तक काम किया था। हालांकि, अब ये शो अपने 1547 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर चुका है और आज भी लोग इसको देखना पसंद करते हैं। (Tiger 3 and TV show CID Connection)
संबंधित खबरें
Indira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
42 mins agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
1 hr agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
2 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
3 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
5 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
21 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines