Salman Khan spends time with the Indian Navy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी एक्टिविटीज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने का कारण विशाखापट्टनम में नेवी फील्ड से वायरल हो रही उनकी कुछ तस्वीरें हैं। हाल ही में एक्टर, विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी फील्ड पहुंचे जहां उन्होंने नेवी सोल्जर्स के साथ काफी समय बिताया और खूब मस्ती की।
दरअसल, सलमान खान इन दिनों विशाखापट्टनम में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वायरल हो रही पिक्चर में एक्टर को भारतीय नौसेना के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इस पिक्चर में सलमान, व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने बेहद डैशिंग लग रहे हैं। साथ ही उन्होंने नौसेना की कैप लगाई हुई है।
और पढ़िए –The Great Khali के मीडिया के सामने छलके आंसू, वीडियो वायरल
सलमान खान ने नौसेना के साथ कई तरह के इवेंट्स में हिस्सा लिया। आजादी से पहले सलमान खान की ये तस्वीरें इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। पिक्चर्स में एक्टर को स्माइल के साथ नेवी जवानों के साथ पोज देते देखा जा रहा है।
सलमान खान ने खुद भी जवानों के साथ सेल्फी क्लिक की। एक्टर की एक झलक पाने और उनके साथ फोटो क्लिक कराने के लिए सोल्जर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। वायरल पिक्चर में एक्टर को शिप के फर्श पर सिंगल हैंड पुशअप करते देखा जा सकता है।
एक्टर ने नेवी जवानों के जिम में उनके साथ आर्म्स एक्सरसाइज करते हुए हैवी डंबल उठाए। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने नौसेना के साथ अपने फेमस हिंदी गानों पर डांस भी किया।
दबंग खान ने नौसेना जवानों के लिए रोटियां भी सेकीं। वहीं, एक्टर के हाथ से बनी रोटियां खाकर जवानों की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा।
सलमान खान ने अपने फैंस को हैट पर आटोग्राफ भी दिया। जिसकी झलक तस्वीर में देखी जा सकती है।
और पढ़िए –Uorfi Javed की धमाकेदार वापसी, हॉट वीडियो से बढ़ाया तापमान
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines